कोण्डागांव : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना अंतर्गत 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव

श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु संचालित ‘मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना‘ अंतर्गत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के प्रथम 02 बच्चों का योजना अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। जिसमें निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु देय लाभ में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र को 1000 रूपए, छात्रा को 1500 रूपए, कक्षा 6 से 8 तक के छात्र को 1500 रूपए, छात्रा को 2000 रूपए, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र को 2000 रूपए, छात्रा को 3000 रूपए, स्नातक के छात्र को 3000 रूपए, छात्रा को 4000 रूपए, स्नातकोत्तर के छात्र को 5000 रूपए, छात्रा को 6000 रूपए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। वहीं असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु देय लाभ में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र को 500 रूपए, छात्रा को 750 रूपए, कक्षा 6 से 8 तक के छात्र को 750 रूपए, छात्रा को 1000 रूपए, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र को 1000 रूपए, छात्रा को 1500 रूपए, स्नातक के छात्र को 1500 रूपए, छात्रा को 2000 रूपए, स्नातकोत्तर के छात्र को 2500 रूपए, छात्रा को 3000 रूपए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।

उपरोक्त योजना के अतिरक्त निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना संचालित है जिसके तहत् निर्माण श्रमिकों के बच्चों में कक्षा 1 से 8 तक को 1,000 रूपए एवं कक्षा 9 से 12 वीं तक के बच्चों को 2,000 रूपए शाला गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु प्रदाय किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 में अब तक विभाग द्वारा कुल 2548 निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के पुत्र एवं पुत्रियों को ‘मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना‘ अंतर्गत 47 लाख 95 हजार 750 रूपए से लाभान्वित किया गया है एवं 1873 निर्माण श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रीयों को निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना अंतर्गत 24 लाख 72 हजार रूपए से लाभान्वित किया गया है। उक्त योजना का लाभ लेने हेतु पंजीकृत श्रमिक किसी भी लोक सेवा केन्द्र, च्वाईस सेंटर,  श्रम संसाधन केन्द्र, जनपद पंचायत एवं श्रम पदाधिकारी कार्यालय कोण्डागांव या श्रमेव जयते एप्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
 

admin

Related Posts

संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने…

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ