कोलकाता: 10 घरों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 घर जलकर खाक हो गए। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये आग सुबह 7.30 बजे के करीब लगी। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के अभियान में जुट गए।

मौके पर छह दमकल गाड़ियां मौजूद थीं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी के अनुसार जहां पर ये आग लगी उस इलाके में ढेर सारी झुग्गियां हैं। आग लगने के कारण 10 से 12 घर इसकी चपेट में आ गए हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु भी मौके पर पहुंचे हैं। आज की घटना के ठीक दो दिन पहले ही दक्षिण कोलकाता के कांकुलिया रोड पर एक झुग्गी बस्ती में आग लगी थी।

आग की घटना के बाद प्रभावित लोगों के साथ आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के निकालने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जब तक आग पर पूरी तरीके से काबू नहीं पा लिया जाता है, उस दौरान तक कूलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। यहां पर आग किन कारणों से लगी, इसको लेकर जानकारी एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस आग के कारण कितना नुकसान हुआ है, इसाकी भी कोई पर्याप्त जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

admin

Related Posts

India-Russia Talk: ईरान युद्ध के बीच भारत और रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील, US को भी होगी खबर

 नई दिल्ली युद्ध ने कई समीकरण बदल दिए हैं, अमेरिकी बैन के कारण भारत ने धीरे-धीरे रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. लेकिन अब युद्ध ने मिडिल-ईस्ट से…

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की जान गई; राहत-बचाव अभियान जारी

 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI