नॉलेज टॉक: ग्लोबल स्किल पार्क में एचवीएसी इंडस्ट्री के लिए ज्ञान का अनोखा संगम

भोपाल

संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क, भोपाल में आईएसएचआरएइ भोपाल चैप्टर के सहयोग से आयोजित नॉलेज टॉक और वर्कशॉप सीरीज़ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एचवीएसी उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से 140 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें आरएसी और एमइएस कोर्स के छात्रों के साथ-साथ अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रधान प्रशिक्षक, प्रशिक्षण अधिकारी, ओइएम और प्रमुख निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर आईएसएचआरएइ भोपाल टीम के अध्यक्ष, चेयरमैन और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस ज्ञानवर्धक सत्र में एचवीएसी (वीआरएफ) तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और उद्योग तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने वीआरएफ सिस्टम के उपयोग, ऊर्जा दक्षता, आधुनिक सुविधाओं और अनुकूलन के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे प्रतिभागियों को अपने कौशल को और अधिक निखारने तथा उद्योग में नई संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए यह एक विशेष मंच रहा, जहां उन्होंने विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और उद्योग जगत के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों के साथ नेटवर्किंग का मौका भी मिला। आईएसएचआरएइ और संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के इस सहयोग से यह आयोजन एचवीएसी उद्योग के लिए एक अच्छा कदम है।

उल्लेखनीय है कि आईएसएचआरएइ, इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एण्ड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स है। यह संस्था भारत में एचवीएसी एण्ड आर (हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीसनिंग एण्ड रेफीरिजिरेशन) उद्योग से जुड़े इंजीनियरों, विशेषज्ञों और पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करती है। आईएसएचआरएइ का उद्देश्य एचवीएसी एण्ड आर क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी जानकारी, शिक्षा, और मानकों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे ज्ञान साझा कर सकें और उद्योग की उन्नति में योगदान दे सकें।

 

admin

Related Posts

पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की नजर, अनावश्यक बंदी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

 भोपाल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, लेकिन कालाबाजारी और…

1 अप्रैल से MP में बिजली और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ेंगे, आम आदमी की जेब पर असर

भोपाल नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। बिजली बिल में बढ़ोतरी, प्रॉपर्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर