जाने कब है अक्षय तृतीया, 29 या 30 अप्रैल को

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानी अक्षय तृतीया के दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने के लिए किसी शुभ मुहूर्त को देखने जरूरत नहीं होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के मौके पर सभी कार्यों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.

ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस बार अक्षय तृतीया की तिथि दो दिन पड़ रही है, जिससे लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि आखिर अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को मनाई जाएगी या फिर 30 अप्रैल को. ऐसे में चलिए आपका यह कंफ्यूजन दूर करते हुए बताते हैं कि इस साल 2025 में अक्षय तृतीया कब है.

2025 में अक्षय तृतीया कब है?
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 मिनट से शुरू होकर 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:12 मिनट तक रहेगी. हिंदू धर्म में उदया का महत्व है, इसलिए उदयातिथि के अनुसार, इस साल 2025 में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी.

अक्षय तृतीया 2025 शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 30 अप्रैल को सुबह 5:41 मिनट से लेकर दोपहर 12:18 मिनट तक है. ऐसे में आप इस दौरान किसी भी समय पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

    ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:15 मिनट से 4:58 मिनट तक.
    अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं है.
    विजय मुहूर्त – दोपहर 2:31 मिनट से 3:24 मिनट तक.
    सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन रहेगा.
    गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:55 मिनट से 7:16 मिनट तक.

अक्षय तृतीया का महत्व
अक्षय तृतीया के अवसर पर दान करने का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन दान करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. पौराणिक कथा के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया से ही सतयुग की शुरुआत हुई थी. ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन से वेद व्यास जी ने महाभारत लिखने की शुरुआत की थी.

  • admin

    Related Posts

    आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, किसका भाग्य होगा उज्जवल और कैसे रहेगा दिन

    मेष राशि मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। सुबह काम थोड़ा धीमा रहेगा। बाद में गति पकड़ लेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। उसे टालना…

    मूलांक 9 भविष्यफल, करियर में मिलेगी उड़ान, लेकिन अनजानों से रहें सावधान

    इच्छित परिणाम उत्साहित रखेंगे. अवसरों को भुनाने पर जोर रखेंगे. नए परिचितों पर तुरत भरोसा न करेंगे. सहयोगी मददगार होंगे. शुभता में वृद्धि रहेगी. मूलांक 9  जिन लोगों का जन्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात