किश्तवाड़ संकट: बचाव जारी, 32 मृतक और दर्जनों लापता

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ी तबाही का डर है। यह हादसा मचैल माता की तीर्थ यात्रा के रूट पर स्थित है। इस साल अब तक ढाई लाख लोग मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। देश भर से लोग यहां पहुंचते रहे हैं। ऐसे में डर है कि यहां हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी बड़ी तबाही का डर जताया है और देश भर के लोगों से दुआओं की अपील की है। आपदा में कम से कम 32 की मौत हो चुकी है। यह बादल फटने की घटना जिस चोसिटी गांव में हुई है, वहां मचैल माता की यात्रा के लिए बेस कैंप बनाए जाते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वहां बड़े पैमाने पर टेंट लगे थे। आइए जानते हैं, हर अपडेट…

मरने वालों की संख्या कम से कम 32 पहुंची, 50 अब भी लापता
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और मूसलाधार बारिश से आई अचानक बाढ़ में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख मोहम्मद इरशाद ने बताया कि राहत टीमों ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 50 लोग अब भी लापता हैं।

किश्तवाड़ में खराब मौसम, हाई अलर्ट
किश्तवाड़ में खराब मौसम और चिशोती में बादल फटने से आई बाढ़ के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क सक्रिय कर दिए हैं। सभी सब-डिविजन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, जो भारी बारिश, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और सड़कों पर यातायात बाधित होने जैसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

admin

Related Posts

इमरान खान की बिगड़ती सेहत से सियासी तूफान, 85% नजर कमजोर होने की खबर पर CJP एक्टिव

इस्लामाबाद पाक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान के दाहिनी आंख में 'सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन' (CRVO) नामक गंभीर बीमारी का पता चला है, जो समय पर…

‘सस्ता कर्ज़, महंगी कीमत’—पेरू में चीन की पैठ पर अमेरिका ने जताई गहरी चिंता

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चिंता जताई है कि चीन लातिन अमेरिकी देश पेरू के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर अपना नियंत्रण मजबूत करके उसकी संप्रभुता को नुकसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती