बीबी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला… पूर्व सैनिक का कबूलनामा सुन उड़े पुलिस के होश

हैदराबाद
 दिल्ली के श्रद्धा वाकर मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। ठीक इसी तरह का एक दिल दहला देने वाला मामला हैदराबाद से सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। शरीर के टुकड़े करने के बाद उसने उसे प्रेशर कुकर में डालकर उबाला और फिर झील में फेंक दिया। आरोपी पति ने पुलिस के सामने ये बड़ा खुलासा किया है।

एक हफ्ते से लापता है महिला
जानकारी के अनुसार पुलिस ने 35 साल की महिला की हत्या के शक में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पति ने दावा किया है कि उसने पत्नी के शरीर के टुकड़े करके प्रेशर कुकर में उबाला। उसने उबाले हुए शरीर के टुकड़ों को एक झील में फेंक दिया। बता दें कि महिला लगभग एक हफ्ते पहले लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी पूर्व सैनिक
आरोपी पूर्व सैनिक है और वर्तमान में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता हैपूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। शरीर के टुकड़े करने के लिए उसने प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया। फिर टुकड़ों को उबालकर एक झील में फेंक दिया। पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने यह अपराध किया। जांच के दौरान पूरी जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने कहा कि वो आरोपी के इस दावे की जांच कर रही है।

कौन हैं आरोपी पति
पुलिस से मिली जानकारी के अुसार आरोपी का नाम गुरु मूर्ति है। आरोपी सेना में सेवारत था और सेवानिवृत्त हो चुका है। वो फिलहाल कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है। गुरु मूर्ति की शादी 13 साल पहले वेंकट माधवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मीरपेट पुलिस ने कहा कि इस हत्या मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरा विवरण सामने आएगा।

admin

Related Posts

माता-पिता तय करने की बात क्यों? SIR याचिका पर CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी

कोलकाता पश्चिम बंगाल SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस बार याचिका दाखिल कर SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। इस…

दलित महिला के खाना बनाने पर उठा बवाल, भाजपा के ब्राह्मण सांसद ने दिल जीतने वाला कदम उठाया

भुवनेश्वर भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने महिला और उसके परिवार से मुलाकात की। उनका हालचाल लिया और साथ में फोटो खिंचवाई। इस मामले की तारीफ हो रही है और कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास