कियारा आडवाणी बनने वाली हैं मां, पोस्ट के साथ यूं किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

मुंबई
7 फरवरी
2023 में शादी करने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसका ऐलान उन्होंने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए किया है. इंस्टाग्राम पर कपल ने एक कोलाब पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में है. वहीं उन्होंने छोटे छोटे जुराबों को लिया हुआ है. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा-सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है. इसके साथ एक हार्ट, ईवल आय और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है.

इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार कमेंट सेक्शन में लगा दी है. वहीं शिबानी दांडेकर, शारवरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने बधाई देना शुरु कर दिया है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बेस्ट मॉम एंड डैड बनेंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, बेबीज के बेबी होने वाले हैं. वहीं फैंस ने भी कपल को बधाई दी है.  

हुमा कुरैशी से लेकर नेहा धूपिया ने दी है बधाई
इस पोस्ट को देखते ही उनके फैन्स की खुशियां सातवें आसमान पर नजर आने लगी हैं। वहीं इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को लगातार बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। हुमा कुरैशी से लेकर नेहा धूपिया जैसे तमाम सितारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

एकता कपूर ने किया है सबसे मजेदार कॉमेंट
हुमा कुरैशी ने लिखा- OMG, बधाई। नेहा धूपिया ने लिखा- आप दोनों को बधाई, सबसे प्यारी खबर। अथिया शेट्टी ने भी इस खबर को सुनकर कपल के लिए प्यार बरसाया है। मसाबा गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी है। एकता कपूर ने मजेदार कॉमेंट किया है और लिखा है- अब तो रातां सच में लम्बियां होनेवाली हैं, अब शुरू होगी स्लीपलेस नाइट्स। शिल्पा शेट्टी, मनीष पॉल, गौहर खान जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ ने कियारा और सिद्धार्थ की इस खुशखबरी पर उन्हें बधाई दी है।

हाल ही में कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की
बता दें कि 21 दिन पहले ही कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात साल 2021 में आई उनकी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ परमवीर चक्र पानेवाले दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका में थे और वहीं फिल्म में कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और वे डेट करने लगे।

2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी शादी
यहां ये भी बताते चलें कि कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के दो साल बाद ये पैरेंट्स बनने वाले हैं।

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा