खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी

कनाडा
कनाडा में हिन्दू सभा मंदिर में बवाल के बाद अब खालिस्तानियों की नजर भारतीय मंदिरों पर भी है। खबर है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दे दी है। इसके अलावा उसने कनाडा में ही दो और मंदिरों का भी जिक्र किया है। हाल ही में पन्नू ने वीडियो जारी कर भारत सरकार को धमकी दी है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में पन्नू ने अयोध्या को 'हिंसक हिन्दुत्व विचारधारा की जन्मस्थली' करार दिया है। वीडियो में खालिस्तान समर्थक को कहते हुए सुना जा सकता है, '…कनाडा अयोध्या नहीं है। आरएसएस, बजरंग दल, बीजेपी के लोगों ने कनाडा में गुरुद्वारा साहब पर हमलों की कोशिश की है। अब हम आपकी अयोध्या की बुनियाद हिलाने जा रहे हैं…।'

कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को धमकी
वीडियो में पन्नू ने हिन्दू सभा मंदिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी धमकी दी है। उसने कहा, 'घर में घुसकर मारेंगे का नारा लगा रहे और खालिस्तान समर्थक रैली पर हमला करने वाले हिन्दू सभा मंदिर के समर्थकों, तुम सब 1984 डेथ स्क्वॉड की संतान हों, जिसने सिख नरसंहार किया।' पन्नू ने आगे कहा, 'अगर हमने किसी भी कनाडाई-भारतीयों को भारतीय तिरंगा लहराते हुए देखा तो आपको सिखों और कनाडा का दुश्मन मान लिया जाएगा। याद रहे कि युद्ध खालिस्तान समर्थक और भारत सरकार के बीच है। भारतीय-कनाडाई दूर रहें और सुरक्षित रहें…। भारतीय-कनाडाई या तो कनाडा के साथ वफादार रहें या कनाडा छोड़ दें।'

कनाडा में निशाना बनेंगे मंदिर
वीडियो के अनुसार, पन्नू का कहना है, 'भारतीय राजनयिकों के लिए अगली चुनौती 16 नवंबर को टोरंटों में कालिबारी मंदिर और 17 नवंबर को ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर में मिलेगी।' हाल ही में हिन्दू सभा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं पर खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने हमला कर दिया था। कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने घटना का वीडियो भी शेयर किया था। इस घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की थी। साथ ही भारत सरकार ने भी इसपर चिंता जाहिर की थी।

  • admin

    Related Posts

    ईरान युद्ध के असर पर इकोनॉमिस्ट का अलर्ट: ’40 दिन से ज्यादा चला तो खाद्य कीमतें 6 महीने के उच्चतम स्तर पर’

     नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में युद्ध (Middle East War) का असर लगभग हर देश में देखने को मिला है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग के चलते होर्मुज बंद होने…

    चीन और अमेरिका के बीच समंदर में नया टकराव, जहाज रोकने को लेकर बढ़ा विवाद

    वाशिंगटन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें अमेरिका और चीन, समंदर में भी आमने-सामने आ गई हैं. ताजा विवाद पनामा झंडे वाले जहाजों को लेकर शुरू हुआ है, जिसने वैश्विक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट