केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग़ का प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 13 सितंबर को होगा

मुंबई,

 अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म केसरी चैप्टर 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर शनिवार, 13 सितंबर को रात आठ बजे स्टार गोल्ड पर होगा।

इस सितंबर, स्टार गोल्ड लेकर आ रहा है साहस और सच्चाई की एक ताक़तवर कहानी केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग़। यह फिल्म शनिवार, 13 सितंबर को रात आठ बजे वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के रूप में दिखाई जाएगी। यह कहानी है उस बहादुर वकील सी. शंकरन नायर की, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग़ नरसंहार की सच्चाई सामने लाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत से टक्कर ली।इस फिल्म का निर्देशन करन सिंह त्यागी ने किया है।

अक्षय कुमार ने कहा, “सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाना मेरे करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक रहा। उनकी कहानी साबित करती है कि हिम्मत केवल युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि सच्चाई और न्याय की लड़ाई में भी दिखाई जाती है। मुझे खुशी है कि अब यह अनकही कहानी टीवी पर देश के हर घर तक पहुंचेगी।”
आर. माधवन ने कहा, “नेविल मैककिनली का किरदार निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। उनकी सोच और संघर्ष को दिखाना आसान नहीं था, लेकिन इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। दर्शक जलियांवाला बाग़ की सच्चाई को जानेंगे, जो अब तक बहुत कम लोगों को पता थी।”

अनन्या पांडे ने कहा, “दिलरीत गिल का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह उस दौर की युवा पीढ़ी का प्रतीक है, जो सच्चाई को सबसे ऊपर मानती थी। इस फिल्म से जुड़कर मुझे गर्व हुआ और उम्मीद है कि दर्शक, खासकर युवा, इसे देखकर प्रेरित होंगे।”

करण जौहर ने कहा, “केसरी चैप्टर 2 को बनाना धर्मा प्रोडक्शंस के लिए गर्व का विषय रहा। यह कहानी भारत की आज़ादी के लिए लड़ी गई सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाइयों में से एक है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।”
निर्देशक करन सिंह त्यागी ने कहा, “सी. शंकरन नायर के साहस और जलियांवाला बाग़ की सच्चाई को उजागर करने की उनकी लड़ाई ने मुझे बहुत प्रभावित किया। यह सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं थी, बल्कि आज़ादी की लड़ाई को दिशा देने वाला एक अहम पल था। इस फिल्म के ज़रिए मेरा मकसद था कि लोग उनकी हिम्मत और सच्चाई की इस लड़ाई को जानें।”

 

  • admin

    Related Posts

    ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए ओरी? इमोशनल पोस्ट से बढ़ी अटकलें

    बॉलीवुड सितारों के चहेते दोस्त और मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. वह इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026: ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट लुक और फैंस के साथ खास पल

    कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के बनाए एक शानदार नीले गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। कान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा