केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी, MP में तैयार कर चुके हैं कई खिलाड़ी

इंदौर
अपने कुशल प्रशिक्षण से मध्य प्रदेश में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पौध तैयार करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया अब केरल में खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। खुरासिया के अनुभव को देखते हुए केरल क्रिकेट संघ ने उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी है। केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी।

अमय के मार्गदर्शन में केरल टीम त्रिवेंद्रम में अभ्यास में जुटी है। केरल की टीम गत सत्र में नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई थी। इसके बाद से राज्य संगठन प्रदर्शन में सुधार के लिए किसी अनुभवी कोच की तलाश में था। केरल का मुख्य कोच बनने के लिए कई दिग्गजों में होड़ थी। खुरासिया के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शान टैट भी इस पद के दावेदार थे। टैट इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। मगर केरल क्रिकेट संघ ने खुरासिया के प्रशिक्षण के तरीकों पर भरोसा जताया। केरल टीम को कई बड़े नाम कोचिंग दे चुके हैं, जिनमें डेव वाटमोर जैसे दिग्गज शामिल हैं।

बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रहे अमय वर्ष 2004 से विभिन्न स्तरों पर कोचिंग कर रहे हैं। वे 10 साल तक मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच रहे। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज आवेश खान, आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, मध्य क्रम बल्लेबाज रजत पाटीदार सहित कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया। एक के बाद एक मध्य प्रदेश से खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद अमय बतौर कोच राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। इनके अलावा कुलदीप सेन, शुभम शर्मा, ईश्वर पांडे, आशुतोष शर्मा सहित कई खिलाड़ियों को उन्होंने तैयार किया, जो बाद में मप्र और आइपीएल जैसी टीमों में छाए।

कई राज्य संगठनों ने किया अपने साथ जोड़ने का प्रयास
आइपीएल में आशुतोष शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन का श्रेय खुरासिया की कोचिंग को दिया। इसके बाद से ही कई राज्य संगठन उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत थे। इनमें राजस्थान, असम, बड़ौदा आदि राज्य शामिल थे।

खुरासिया का शानदार रिकॉर्ड
बीसीसीआइ के लेवल-सी कोच की शीर्ष प्रशिक्षण डिग्री हासिल कर चुके खुरासिया 119 प्रथमश्रेणी मैचों में 7304 रन बना चुके हैं, जिसमें व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 238 रन है। लगातार दो घरेलू सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाकर वे सुर्खियों में आए थे। 12 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुके खुरासिया 1999 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल थे।

23 जनवरी को मध्य प्रदेश से मुकाबला
केरल को रणजी सत्र में एलीट समूह-सी में स्थान मिला है, जहां पंजाब के अलावा कर्नाटक, बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश की टीमें शामिल हैं। मध्य प्रदेश से मुकाबला 23 जनवरी से खेला जाएगा। केरल की टीम में मध्य प्रदेश के ही हरफनमौला जलज सक्सेना भी शामिल हैं। उनके अलावा सचिन बेबी, बाबा अपराजिथ और संजू सैमसन जैसे नाम केरल टीम में मौजूद हैं।

  • admin

    Related Posts

    मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

    भोपाल उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा की सामान्य सभा की बैठक मेडिकल कॉलेज सभागार में संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि रीवा…

    जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर

    भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 90 लाख रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय