केरल BJP का विवादित आरोप: प्रियंका गांधी को खोजने की मांग वायनाड पुलिस से

वायनाड

केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी पर केरल कांग्रेस ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आने के लिए उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद, अब भाजपा ने वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंदन पल्लियारा ने वायनाड जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी. 

मुकुंदन पल्लियारा ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रियंका गांधी पिछले तीन महीनों से वायनाड से गायब हैं, और चूरलमाला में हुई भीषण आपदा के दौरान भी वह नहीं आई थीं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. शिकायत में कहा गया है, 'सांसद प्रियंका गांधी को इनमें से किसी भी प्रभावित इलाके में नहीं देखा गया. वायनाड में राज्य की सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी है, फिर भी आदिवासी समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए सांसद की कोई मौजूदगी नहीं रही.'

केरल भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पल्लियारा ने पुलिस प्रमुख से उनकी शिकायत स्वीकार करने और लापता सांसद प्रियंका गांधी का पता लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है. यह घटनाक्रम राज्य में कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट विंग केरल स्टूडेंट यूनियन (KSU) द्वारा त्रिशूर ईस्ट पुलिस में सुरेश गोपी के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद सामने आया है. सुरेश गोपी के खिलाफ शिकायत में केएसयू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मलयाली ननों की विवादास्पद गिरफ्तारी के बाद से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से गायब हैं. 

केएसयू के त्रिशूर अध्यक्ष गोकुल गुरुवायुर ने कहा, 'पिछले दो महीनों से सांसद सुरेश गोपी त्रिशूर के किसी भी कार्यक्रम से पूरी तरह गायब रहे हैं. यहां तक कि महापौर और राजस्व मंत्री भी उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं. सुरेश गोपी के कार्यालय से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके ठिकाने या वापसी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. उन्होंने छत्तीसगढ़ में मलयाली ननों की गिरफ्तारी के मुद्दे को मनगढ़ंत बताया था.'

admin

Related Posts

PM मोदी का मजेदार जवाब: “आप 75 के हो गए, अभी तो 25 बाकी हैं” और चाय वाले को चाय पर दिया ये संदेश

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान छात्रों से संवाद में अहम बात कही। उन्होंने कहा कि किसी को भी बीते वक्त का हिसाब लगाने की…

लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही नहीं हो पाई, 9 फरवरी तक स्थगन

नई दिल्ली लोकसभा में आज भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य पोस्टर लहराते हुए वेल में आ गए. स्पीकर ओम बिरला ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन