केजरीवाल ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा- कल दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कहा मैं उससे सहतम हू

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कहा, मैं उससे बिल्कुल सहमत हूं। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता भी इस मुद्दे से बिल्कुल सहमत है। उन्होंने कल बहुत अच्छा मुद्दा उठाया। इसी के साथ उन्होंने सीएम योगी से खास अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि वह अमित शाह को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गाइड करें और उन्हें बैठाकर समझाएं।

दरअसल कल सीएम योगी आदित्यनाथ मे दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर तीन जनसभाओं को संबोधित किया था और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा था। अब उनकी रैली के बाद अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुद्दा उठाया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मैं उनकी बात से 100 फीसदी सहमत हूं। उन्होंने कहा, कल योगी जी ने दावा किया है कि उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था सही कर दी है। अगर यह सही है तो उन्हें अमित शाह को बैठाकर समझाना चाहिए क्योंकि दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अमित शाह की है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगस्टर घूम रहे हैं। बड़े-बड़े गैंगस्टर्स के 11 ग्रुप हैं जिन्होंने पूरी दिल्ली को 11 हिस्सों में बांट लिया है। बड़े-बड़े व्यापारियों के पास फोन आ रहे हैं कि 3 करोड़ दे दो 4 करोड़ दे दो वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। हर रोज दिल्ली में 10 बच्चों और 10 महिलाओं का अपहरण हो रहा है। चाकूबाजी, डकैती हो रही है। पूरी दिल्ली दहशत में हैं। कल योगी जी से बहुत सही मुद्दा उठाया।

उन्होंने आगे कहा, योगी जी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था उन्होंने सही कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में गैंगस्टरों सफाया भी हो गया है। अगर यह सही है तो मैं निवेदन करूंगा कि आप अमित शाह को बैठाकर समझाइए कि कैसे कानून व्यवस्था ठीक की जाती है, उन्हें गाइड कीजिए।

admin

Related Posts

गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह