केजरीवाल ने अब भाजपा समर्थकों से वोट देने की अपील की, कहा- आप बेशक मत छोड़ो लेकिन वोट झाड़ू पर ही दो

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के बाद अब भाजपा समर्थकों से वोट देने की अपील की और कहा है कि आप बेशक अपनी पार्टी मत छोड़ो लेकिन वोट झाड़ू पर ही दो, नहीं तो आपकी जेब पर 25,000 अतिरिक्त खर्चों का भार पड़ेगा और अगर भाजपा आ गई तो सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि आज मैं भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों से एक बेहद जरूरी बात करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले एक भाजपा का कट्टर समर्थक मिला था। बड़ी हल्की सी गंदी सी स्माइल लेकर बोला, "अरविंद जी, अगर आप हार गए तो क्या होगा?" उस पर मैंने कहा था कि यह बताओ कि अगर मैं हार गया तो तुम्हारा क्या होगा। इस पर वो सकपका गया था। मैंने पूछा कि तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं, बोला सरकारी स्कूल में, अच्छी पढ़ाई होती है।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के जितने भी राज्यों में सरकार है, वहां के सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है। इसलिए अगर मैं हार गया तो दिल्ली के बच्चों का क्या होगा। दिल्ली के सरकारी स्कूल फिर से कबाड़ा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किस राज्य में 24 घंटे बिजली आती है। दिल्ली में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री इलाज, अच्छे स्कूल, 24 घंटे बिजली, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, कम से कम हर महीने 25,000 की चपत लगेगी।

केजरीवाल ने कहा कि जब एक मिडिल क्लास का 1 लाख रुपये महीने में गुजारा नहीं होता है, तो 25,000 महीना कहां से लाएगा। इसलिए मैं भाजपा के समर्थकों से कहना चाहता हूं कि भूल जाओ राजनीति, अपने और अपने परिवार की सोचो। यह सोचो कि अगर केजरीवाल हार गया तो तुम्हारा क्या होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी भाजपा समर्थकों से अपील है, भाजपा आ गई तो सारी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। आपको सलाह दे रहा हूं, झाड़ू पर वोट दो, आप चाहे अपनी पार्टी मत छोड़ो लेकिन इस चुनाव में झाड़ू पर वोट दे दो। इसी में आपका और आपके परिवार का फायदा है।

 

admin

Related Posts

सीट बंटवारे पर असंतुष्ट अन्नामलाई ने नहीं लड़ने का लिया फैसला, तमिलनाडु में BJP को हुआ तगड़ा झटका

  चेन्नई तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडु बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.…

मंत्री का किन्नर के साथ अश्लील वीडियो वायरल, बवाल के बाद विपक्ष ने इस्तीफा मांगा

मुंबई  महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नरहरी झिरवल एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका ट्रांसपर्सन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI