सत्ता जाने के भय से बोखलाए केजरीवाल, दिल्ली वालों से ले रहे हैं बदला: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी और गृह मंत्री पर जाटों को धोखा देने का आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। केजरीवाल अपनी सत्ता खोने का बदला दिल्ली वालों से ले रहे हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि वह भाजपा को कोस लें, लेकिन प्लीज दिल्ली में तनाव ना फैलाइए, दिल्ली का विकास रोककर, खजाना लूटकर वह पहले ही बहुत नुकसान कर चुके हैं। अब उन्हें दिल्ली का समुदाय सौहार्द नहीं बिगाड़ना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "दो कुर्सी नाटक से आज के घटिया पोस्टर तक आपने गत 4 माह में हर सुबह दिल्ली वालों को, भाजपा को कोसा है। दिल्ली अब और केजरीवाल को नहीं सह पाएगी। केजरीवाल का आज का पोस्टर उनके चरित्र और हताशा को दर्शाता है। भाजपा इसकी निंदा करती है और अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो इसे वापस लें।"

वीरेंद्र सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, "13 सितंबर को माननीय सुप्रीम कोर्ट की सख्त शर्तों के साथ एक कागजी मुख्यमंत्री के रूप में जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने उसी दिन इस्तीफा न देकर राजनीतिक आत्महत्या की थी। 21 सितंबर को आतिशी को अस्थाई मुख्यमंत्री कहकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पुरानी महिला विरोधी सोच को फिर से दर्शाया था। 22 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय में आतिशी से दो कुर्सी का नाटक करा कर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार की थी। 25 अक्टूबर को विकासपुरी से लेकर 30 नवंबर को ग्रेटर कैलाश पदयात्रा तक अरविंद केजरीवाल ने खुद पर हमले का कार्ड चलाने की भरसक कोशिश की, पर इस बार 2015 के थप्पड़ जैसी झूठी कहानी जमी नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "केजरीवाल पूरा दिसंबर दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक डैमेज कंट्रोल के लिए मुस्लिम रोहिंग्या वोटर जुड़वाने को बेताब दिखे। वहीं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तो मृत एवं शिफ्टेड वोटर को बनाए रखने के लिए फड़फड़ाते रहे। 1 जनवरी 2025 को जब लोग खुशियां बांट रहे थे, तब केजरीवाल-मार्लेना ने उपराज्यपाल मंदिर तुड़वा देंगे जैसी झूठी खबर उड़ाकर दिल्ली का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की, पर वह सफल नहीं हुए।"

भाजपा नेता ने राकेश टिकैत और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "चार दिन पहले उनसे राकेश टिकैत मिले थे और कल 9 जनवरी को केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समाज को राजनीतिक रूप से उकसाने की कोशिश की है, जो शर्मनाक है। 9 जनवरी को ही देर शाम केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए। अरविंद केजरीवाल हमेशा से पूर्वांचल विरोधी थे, हैं और रहेंगे और यह काला सच कल 9 जनवरी की शाम को एक बार फिर उनके मुंह से निकला। केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह पूर्वांचल के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?"

  • admin

    Related Posts

    राहुल गांधी पर संसद में प्रस्ताव, BJP सांसद ने चुनाव न लड़ने की उठाई मांग

    नई दिल्ली भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर…

    संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

    नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

    IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

    ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख