केजरीवाल अब बिभव कुमार को नाराज नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा होने पर वह भेद खोल देगा: स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। मालीवाल ने कहा है कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि केजरीवाल के कहने पर ही बिभव कुमार ने उन्हें पीटा था। सांसद ने कहा कि केजरीवाल अब बिभव कुमार को नाराज नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा होने पर वह भेद खोल देगा।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि बिभव कुमार अपना मुंह ना खोले इसकी वजह से उसे सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, 'सुनने में आ रहा है कि बिभव कुमार नाम के गुंडे को पंजाब सरकार जेड प्लस सुरक्षा दे रही है। यह वही गुंडा है जिनसे अरविंद केजरीवाल जी के ड्रॉइंग रूम में मुझे घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा। मैं छह महीने में पूरी तरह से मानने लगी हूं कि मुझे अरविंद केजरीवाल जी ने पिटवाया है। क्योंकि ऐसा नहीं होता तो क्यों वह बिभव कुमार को इतना बचाते और प्रमोट करते। कहीं ना कहीं अरविंद केजरीवाल जी को यह डर है कि अगर बिभव कुमार नाराज हो गया तो वह देश को बता देगा कि अरविंद केजरीवाल जी ने उसे कहा था मुझे पीटने के लिए।'

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह अपना केस खुद लड़ रही हैं जबकि केजरीवाल ने बिभव कुमार को बचाने के लिए देश के नामी वकीलों की फौज लगा दी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि बिभव कुमार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि गुंडा है और बेल देते हुए शर्त लगाई थी कि उसे कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जाएगा। लेकिन उसे कई महीनों से पंजाब के मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। इसका मतलब है कि उसे कैबिनेट मंत्री से ज्यादा सैलरी मिल रही है। पंजाब के सभी अधिकारी चाहे वह चीफ सेक्रेट्री हों या डीजीपी, इस गुंडे को रिपोर्ट कर रहे हैं।

मालीवाल ने कहा, 'मैं जानना चाहती हूं कि यह गुंडा पंजाब के सीएम को क्या सलाह देता होगा कि महिलाओं को किस तरह पीटा जाए?' उन्होंने कहा कि एक पंजाब पुलिस के 70 कमांडो उसे 24 घंटे सुरक्षा दे रहे हैं। मालीवाल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने सबसे बुजुर्ग सांसद एनडी गुप्ता से सरकारी कोठी खाली करवाकर विभव कुमार को दे दी।

admin

Related Posts

Air Taxi की तैयारी: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में अब मिनटों में पहुंचेगा ऑफिस और अस्पताल

 नई दिल्ली  दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को अक्सर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए Air Tax का प्रस्ताव सामने आया…

अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!