केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा, भाजपा को वोट दिया तो एक साल में आपकी झुग्गियां उजाड़ देंगे

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शकूरपुर बस्ती स्थित झुग्गी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे–जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे भाजपा का झुग्गवालों को लेकर प्रेम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे। ये लोग आप लोगों को मार देंगे। ये लोग आपकी झुग्गी को तोड़ देंगे। इन लोगों ने सारी प्लानिंग कर रखी है। पिछले दस सालों में भाजपा ने तीन लाख लोगों को बेघर कर दिया है।

‘आप’ नेता ने कहा कि आज मैं अमित शाह को चैलेंज करने वाला हूं। अमित शाह जी ने दस सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा है, उन सभी केस को कोर्ट से वापस ले लें। कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दो कि जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको वापस बसाएंगे। आपने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, उन्हें उसी जमीन पर वापस नहीं लाते, तो केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अमीरों की पार्टी है। इन लोगों ने पिछले पांच-दस सालों में आज तक झुग्गीवालों की सुध नहीं ली, लेकिन अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो इनके नेता झुग्गी में जाकर सो रहे हैं। ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी के लोगों को बुलाया था, जहां उन्होंने मुझे चुन-चुन कर गालियां दी थीं। अमित शाह जी गृह मंत्री हैं। गृह मंत्री की अपनी एक गरिमा होती है। लेकिन, उन्होंने जिस तरह से मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे हर किसी को शर्म आएगी, लेकिन मुझे अमित शाह जी से कोई द्वेष नहीं है। मैं मान-सम्मान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं देश के मान-सम्मान के लिए राजनीति में आया हूं। लेकिन, अमित शाह जी ने जिस तरह झुग्गी के लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है, आज हम उसी झूठ का पर्दाफाश करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहीं मकान, लेकिन भाजपा के लोग यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां झुग्गी वहां इनके (भाजपा) दोस्त का मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान। जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान के बारे में ये लोग बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक सिर्फ 4 हजार 700 मकान ही इन लोगों ने झुग्गीवालों के लिए बनाए हैं, जबकि दिल्ली में 10 लाख झुग्गी हैं। ऐसी स्थिति में दिल्ली में 1 हजार साल झुग्गीवालों को मकान देने में लगेंगे। इन लोगों ने झुग्गी को तोड़कर लोगों को बेघर करने का प्लान बनाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बड़े ही बेशर्म हैं। ये लोग झुग्गी में जाकर सो रहे थे, जबकि 27 दिसंबर को एलजी ने इस झुग्गी की जमीन का लैंड यूज चेंज कर दिया और ये लोग झुग्गी के बच्चों के साथ आकर कैरम बोर्ड खेल रहे हैं। जैसे ही चुनाव आठ फरवरी को समाप्त हो जाएंगे, ये लोग झुग्गी तोड़ देंगे। 2015 में इन लोगों ने इस झुग्गी को तोड़ने की कोशिश की थी। तब मैं मुख्यमंत्री बन चुका था, मैंने तब सभी अफसरों को बुलाकर झुग्गी नहीं तोड़ने दी थी। लेकिन, मुझे इस बात का दुख है कि उस दौरान बुलडोजर लाने की वजह से हुई अफरातफरी में छह साल की छोटी बच्ची की मौत हो गई थी।

admin

Related Posts

अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

 कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

राघव चड्डा पर AAP का एक्शन, राज्यसभा उपनेता के पद से हटाए जाने का फैसला

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. इतना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम