क्रिकेट को राजनीति से दूर रखो — सकलैन मुश्ताक बोले, ये खेल देशों को करीब लाता है

नई दिल्ली
अपने दौर के दिग्गज स्पिनर रहे पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने कहा है कि क्रिकेट देशों को जोड़ता है, दूर नहीं करता। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि क्रिकेट में राजनीति को नहीं लाना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 से ही आपस में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दिसंबर 2012 में पाकिस्तानी टीम 3 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। तब उसने भारत को ओडीआई सीरीज में 2-1 से हराया था और टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

राजनीति हमारी दुश्मन: सकलैन
मीडिया को दिए इंटरव्यू में सकलैन मुश्ताक ने कहा, ‘मेरा मानना है कि राजनीति को खत्म किया जाना चाहिए क्योंकि ये मानवता के लिए नुकसानदेह है। राजनीति हमारी दुश्मन है और ये सिर्फ क्रिकेट को ही नुकसान नहीं पहुंचा रही, संपूर्ण मानवता को नुकसान पहुंचा रही है। ये हमारे खेल और खिलाड़ियों का नुकसान है। क्रिकेट देशों को जोड़ने के लिए बना है, उन्हें दूर करने के लिए नहीं।’

'क्रिकेट मनोरंजन की चीज है, युद्ध की नहीं'
मुश्ताक ने कहा कि क्रिकेट तो मनोरंजन से जुड़ा होना चाहिए, राजनीति या संघर्ष से नहीं। उन्होंने टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के हटने पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट मनोरंजन से जुड़ा है न कि युद्ध के मैदान या युद्ध से। मैं भारत में बांग्लादेश के नहीं खेलने के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि मैंने पहले ही साफ कर दिया है कि मैं राजनीति में यकीन नहीं करता।'

बांग्लादेश मामले पर टिप्पणी से इनकार
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में विश्व कप मैच खेलने से इनकार कर दिया था। उसने 'सुरक्षा कारणों' से अपने विश्व कप मैचों को बाहर से बाहर शिफ्ट किए जाने यानी श्रीलंका में कराने की मांग की थी। आईसीसी ने उसकी चिंताओं को आधारहीन बताते हुए साफ किया था कि वेन्यू में कोई बदलाव मुमकिन नहीं है।

आखिरकार बांग्लादेश ने विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया, जिसके बाद उसकी जगह पर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है। बांग्लादेश के सारे ग्रुप मैच भारत में ही होने थे।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन