पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सहायक कौस्तुभ पांडेय को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि

रायपुर

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निज सहायक  कौस्तुभ पांडेय को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं शिक्षाजगत में हर्ष का वातावरण है। यह उपाधि उन्हें सहायक प्राध्यापक डॉ. स्नेहलता निर्मलकर के मार्गदर्शन में प्रदान की गई।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने  पांडेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयास और उच्च अध्ययन के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  पांडेय अपनी विद्वत्ता एवं अनुभव से समाज और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सकारात्मक योगदान देंगे।

उल्लेखनीय है कि  कौस्तुभ पांडेय वर्ष 2005 से शासकीय प्राथमिक शाला चांटीडीह, बिलासपुर में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। वर्तमान में वे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निजी स्थापना में  कार्यरत हैं। शैक्षणिक रूप से बहुमुखी प्रतिभा के धनी  पांडेय ने बीकॉम, एमकॉम, एमए (हिन्दी), एमए (राजनीति शास्त्र) तथा डीएड की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। अब पीएचडी की उपाधि अर्जित कर उन्होंने अपने शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है।

 पांडेय के पिता  रामकुमार पाण्डेय ने पुत्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उनकी पत्नी मती श्रद्धा पांडेय एवं उनके सहयोगी स्टाफ,  साथियों, शुभचिंतकों ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे शिक्षा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक दायित्वों के संतुलित निर्वहन के साथ पीएचडी की उपाधि प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो निरंतर अध्ययन और आत्मविकास में विश्वास रखते हैं।

admin

Related Posts

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुई संयुक्त राष्ट्र की मेंटर, छह दिवसीय प्रवास के बाद भावुक होकर विदा हुई सु किर्सी ह्यवैरिनेन

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। संयुक्त राष्ट्र की मेंटर एवं हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग…

हुनर को सहारा: कलाकारों के लिए नई पहल, संस्कृति को मिलेगा विस्तार

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, अब किससे होगी टक्कर? जानें समीकरण का पूरा हिसाब

जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 0 views
जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 1 views
सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

घाटी से क्रिकेट के सितारे तक: आकिब नबी डार का सफर, रणजी में छाए और IPL में भी दिखा चुके जलवा

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
घाटी से क्रिकेट के सितारे तक: आकिब नबी डार का सफर, रणजी में छाए और IPL में भी दिखा चुके जलवा