Kartik Aaryan और मिस्ट्री गर्ल का गोवा होटल में एक साथ ठहरना, फैंस को मिला नया हिंट

मुंबई 

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में गोवा में छुट्टियां बिताने गए थे। यहां से एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जोकि किसी अन्य कारण से वायरल होने लगी। रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि कार्तिक वहां किसी लड़की के साथ थे।

फोटो में मैच हो रहा था बैकग्राउंड

उनकी फोटो करीना कुबिलियुते नाम की एक लड़की की तस्वीर के बैकग्राउंड से मैच हो रही थी जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी करते हैं। हालांकि करीना ने तुरंत इस अफवाह का खंडन किया था। अब यूजर्स ने दोनों के साथ होने का एक और कारण ढूंढ़ लिया है। खबरें आ रही हैं कि दोनों एक ही होटल में ठहरे थे।

गोवा में साथ मना रहे थे छुट्टियां

यूजर्स ने दोनों तस्वीरों में एक जैसे बीच लाउंजर, मिलते-जुलते तौलिये के पैटर्न और यहां तक कि बैकग्राउंड में दिख रहे वॉलीबॉल कोर्ट में समानता दिखने के बाद ऐसा दावा किया। कई रेडिट यूजर्स ने अनुमान लगाया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे। यह भी दावा किया गया कि कार्तिक और करीना ने कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो किया था, लेकिन जैसे ही अफवाहें तेज हुईं, उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

बाद में करीना ने दी थी सफाई

बढ़ती अटकलों के बीच, करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट करते हुए एक मैसेज लिखा और सफाई दी। उन्होंने लिखा, "मैं कार्तिक को नहीं जानती!" बाद में उन्होंने इसे अपडेट करते हुए लिखा, "मैं कार्तिक को नहीं जानती, मैं उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं, मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हूं।" इस सीधे-सादे स्पष्टीकरण का मकसद पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई डेटिंग की अटकलों को खत्म करना था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।

admin

Related Posts

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, जंग की टेंशन से जुड़ा क्या असर? नया पोस्टर देखें

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज…

ऑस्कर पहुँचने से पहले खतरे में पड़े Priyanka Chopra-Nick Jonas, आखिरी पल में टला बड़ा हादसा

लॉस एंजिल्स ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर साथ पोज कर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह