करण सिंह दलाल ने भाजपा पर ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी

पलवल
हरियाणा में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे है कोई  ईवीएम को लेकर तो कोई चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार रहे करण सिंह दलाल ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप ही नहीं बल्कि ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान ने लोगों को डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का भी दबाव बनाया।

38 मिनट के लिए CCTV कैमरे बंद कर की गई धांधली
हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि मतगणना की रात्रि पलवल स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 38 मिनट के लिए बंद करके ईवीएम मशीनों में धांधली की गई है। हमने कैमरे बंद होने की शिकायत तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी थी, जिन्होंने हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बार-बार फुटेज मांगने पर हमें फुटेज मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते हमें अदालत का सहारा लेना पड़ा है और उन्होंने देश के उच्चतम न्यायालय में इसकी याचिका लगा दी है।

करन दलाल ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है जल्द ही माननीय अदालत की मार्फत ईवीएम मशीनें चेक होंगी और भाजपा की बेइमानी का पर्दाफाश होगा। इतना ही नहीं दलाल ने पुलिस कप्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के एसपी ने बीजेपी का एजेंट बनकर बीजेपी की मदद करने का काम किया और पूरी पुलिस ने अपने हाथों से भाजपा की शराब और पैसे बांटे हैं। जिस सब की वीडियो क्लिप उनके पास मौजूद है।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम