कल्पना सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जिन्हें झारखंडी भाषा भी नहीं आती है, वे झारखंड के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं

गुमला
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सम्मान यात्रा के क्रम में सोमवार को गुमला जिले के सिसई में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। बिना नाम लिए कल्पना सोरेन ने कहा कि बाहर से आए नेता, जिन्हें झारखंडी भाषा भी नहीं आती है, वे झारखंड के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं। जब उनकी इच्छा पूरी नहीं होती, तब वे अच्छे काम करने वालों को परेशान करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब 2016 में झारखण्ड में बीजेपी की सरकार थी तो बीजेपी ने राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली बन्द कर दी। उन्होंने सरना धर्म कोड के सम्बंध मे कहा कि हमारी सरकार ने सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास कर दिया है पर भाजपा वाले नहीं चाहते कि सरना धर्म कोड लागू हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पीआईएल मास्टर गैंग हो गए है, जो झारखंड की सभी योजनाओं मे रोड़े अटकाते हैं चाहे वह हमारी नियोजन नीति हो,पिछड़ों के लिए आरक्षण हो, आरक्षण नीति हो या मइया सम्मान योजना हो। भाजपा वालों को कुछ पसंद नहीं आता। उन्होंने झारखंड की कुड़ुख भाषा को आठवीं अनुसूची मे शामिल कराने तक संघर्ष करने की बात कहते हुए कहा कि उनकी अबुआ सरकार झारखंड की संस्कृति एवं पहचान को हर हाल में बचा कर रखेगी।

खनिज राजस्व के सम्बंध मे कल्पना सोरेन ने कहा कि संपदा हमारी ख़ज़ाना हमरी और भाजपा हमारी खजाने से दूसरे राज्यों का विकास करना चाहती है, हमें हमारी रायल्टी का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा योजना में झारखंड के हिस्से की हज़ारों करोड़ रुपये केंद्र के पास बकाया है।

गोगो दीदी योजना पर मंत्री दीपिका पांडेय का हमला
कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विपक्ष चुनाव को देखकर गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवा रही है जो चुनाव के बाद कचरे मे फेंका जाएगा। इंडी गठबंधन सरकार झारखंड मे विशेषकर गुमला जिला में मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही हैं, किसानो का लोन माफ कर रही है। मिलेट किसानों को सरकार प्रोत्साहन राशि के रूप मे 50 करोड़ उपलब्ध करा रही हैं। महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धावस्था पेंशन एवं मइया सम्मान योजना लेकर आई है झारखंड मे पहली बार हुआ है। हेमंत सरकार फिर से सत्ता में आई तो, मइया सम्मान की राशि बढ़ाई जाएगी।

admin

Related Posts

गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला