साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता 

 अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार से दर्ज होने लगी एफआईआर 

भोपाल
राजधानी के तेजी के साथ विकसित हो रहे कोलार इलाके में नया थाना कजलीखेड़ा खोला गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने थाने की सीमाओं को लेकर अधिसूचना जारी थी। इसके बाद नगरीय क्षेत्र में कुल 38 थाने हो गए। डीसीपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सोमवार से थाने का कामकाज शुरू हो चुका है। कजलीखेड़ा थाने में पहली एफआईआर साधारण मारपीट और दूसरी एफआईआर एक्सीडेंट की दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार फरियादी जगदीश वाल्मीकि (45) टावर के पास कजलीखेड़ी में रहते हैं।सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचे तो उनके बेटे देवा से मामूली बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने गाली-गलौज करते हुए पिता का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आई। उसके बाद जगदीश ने कलजीखेड़ा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बेटे देवा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इसी प्रकार दूसरी रिपोर्ट एक्सीडेंट की दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसा हर्ष जैन (39) हॉलमार्क सिटी कोलार रोड पर रहते हैं और कम्प्यूटर आपरेटर की प्रायवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार बिल्डिंग के नीचे पार्क थी।

इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलजीखेड़ा थाना खुलने के बाद स्थानीय रहवासियों को शिकायत और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए काफी सहूलियत हो गई है।कजलीखेड़ा थाने में आएंगे 40 क्षेत्र कजलीखेड़ा थाना शुरू होने के बाद यह हुजूर विधानसभा का 14 वां थाना होगा। काजलीखेड़ा थाना के अंतर्गत करीब 40 क्षेत्र आएंगे। इसमें गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, फंदाकला, सेमरी कला, अमरावत कला, इमलिया जगर, पचामा, बंदोरी, सेवनिया, सुरैया नगर, खजूरीखुर्द, खजूरीकलां, कोटरा, छोटेखेड़ा, शोभापुर, सोहागपुर, गोल, रानी पिपलिया, बैरागढ़ चीचली, देहरी कला, इनायतपुर, बोरदा, महाबडिय़ा, कजलीखेड़ा, आईबीडी हॉलमार्क सिटी, राय पिंक सिटी, गौरव नगर, साईं श्रद्धा होम्स, पीलीतलाई, बोदाखो, धोलीखदान, दौलतपुर, मायसिटी, गोंडीपुरा, थुआ खेड़ा, पिपलिया केशो, काकरिया, मीनाखेड़ी, भोजनगर और ग्राम कोड़ी को शामिल किया गया है।

admin

Related Posts

बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा:गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे!

बड़वानी नरेश रायक सरकार करोड़ों रुपये शिक्षा पर खर्च करने के दावे करती है, मगर हकीकत यह है कि जिले में 40 आदिवासी बच्चों का भविष्य पशुबाड़े में दम तोड़…

छिंदवाड़ा में टी.राजा ने कहा—वंदे मातरम गाना जरूरी, धमकियों और इनाम की घोषणा के साथ राज की तैयारी

छिंदवाड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर  शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा ‘हिंदू गर्जना रैली’ निकाली गई, जिसके बाद एक धर्मसभा का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी