जस्टिन ग्रीव्स ने 10 महीने बाद विंडीज टीम में लौटकर ठोका पहला शतक

नई दिल्ली.
वेस्टइंडीज ने एंटिगा में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने नौ विकेट खोकर 450 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाया जस्टिन ग्रीव्स के शानदार शतक ने। ग्रीव्स ने नाबाद 115 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 400 पार जाने में मददी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लागेश ने अपने विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। वह अभी मेजबान टीम से 410 रन पीछे है।

वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन की मजबूत शुरुआत की। पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 250 रनों से आगे खेलना शुरू किया। वेस्टइंडीज ने शानदार तरह से अपनी पारी आगे बढ़ाई। ग्रीव्स ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण रन जोड़े। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों को साथ में लेते हुए साझेदारियां की जिससे बांग्लादेश की टीम विंडीज को जल्दी आउट करने के अपने अरमान पूरे नहीं कर सकी।

बांग्लादेशी गेंदबाजों ने किया संघर्ष
पहले दिन के अनुशासित प्रदर्शन के बावजूद दूसरे दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। तस्किन अहमद, जिन्होंने पहले दो विकेट लिए थे, दिन के साथ-साथ दबाव बनाए रखने में सफल नहीं हो सके। मेहदी हसन मिराज और तइजुल इस्लाम जैसे स्पिनरों को वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने हावी नहीं होने दिया। ये दोनों विकेट नहीं ले पाए और रन रोकने में भी सफल नहीं रहे।

ग्रीव्स की निचले क्रम के साथ साझेदारियां असरदार साबित हुई। इससे उन्हें अंत तक तेजी से रन बनाने में मदद मिली। वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 261 रन था और मैच बहुत करीबी स्थिति में था। तभी ग्रीव्स के साथ केमार रोच, जो नंबर 9 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, क्रीज पर आए। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की और मैच को वेस्टइंडीज के पक्ष में पूरी तरह से मोड़ दिया। रोच ने 144 गेंदों में 47 रन बनाए। 10 महीने बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ग्रीव्स ने केवल चार चौके मारे। जिनमें वह चौका भी शामिल था जिसने उनके शतक को पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने 52 रन सिंगल्स से, 38 रन डबल्स से और 9 रन तीन रन से लिए, जो विकेटों के बीच शानदार दौड़ का एक बेहतरीन उदाहरण था।

बांग्लादेश की पारी
अपनी पहली पारी खेलने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया, जिससे बांग्लादेश दबाव में आ गया। जेडन सील्स ने पहले जाकिर हसन को आउट किया। अल्जारी जोसेफ ने महामुदुल हसन जॉय को पवेलिन की राह दिखाई।

admin

Related Posts

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज