बस रोज़ाना शुरू कर दें ये जरूरी काम, हार्ट से जुड़ी बीमारियां होंगी दूर

भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. पहले इसका खतरा सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित था लेकिन अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है. काम का तनाव, अनियमित दिनचर्या और खराब खानपान की वजह से युवाओं का दिल कमजोर हो रहा है. 25-40 साल के नौजवान भी हार्ट डिजीज का शिकार हो रहे हैं, जबकि  हेल्दी लाइफ के लिए दिल का दुरुस्त होना सबसे जरूरी है. ऐसे में अगर रोजाना सिर्फ दो काम करें तो दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा और इससे जुड़ी बीमारियां आसपास भी नहीं फटकेंगी. तो चलिए जानते हैं इन दोनों काम के बारें में…

फिजिकल एक्टिविटीज
शारीरिक गतिविधि यानी एक्सरसाइज हार्ट के लिए वरदान है. यह न केवल दिल को स्वस्थ रखती है, बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए. इसमें टहलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, योग या कोई अन्य एक्टिविटीज भी शामिल कर सकते हैं. इससे दिल हमेशा हेल्दी रहता है और बीमारियां उससे दूर ही रहती हैं.

हेल्दी डाइट
स्वस्थ आहार दिल के लिए बहुत जरूरी है. हर किसी को रोजाना ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले फूड्स खाने चाहिए. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना कम से कम 5 सर्विंग फल और सब्जियां खानी चाहिए. इसके अलावा  नमक और चीनी का सेवन कम करना चाहिए. फास्ट फूड या बाजार की खुली चीजें खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि हार्ट डिजीज का सबसे ज्यादा खतरा खानपान से ही बढ़ता है.

दिल को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों से बनाएं दूरी

  • बाहर का खाना अवॉयड करने की कोशिश करें.
  • अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड और रिफाइंड फूड्स खाना पूरी तरह बंद कर दें.
  • खाने में नमक और चीनी जितना हो सके कम करें.

हार्ट को हेल्दी रखने के कुछ अन्य तरीके

  • धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करें.
  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें
  • रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं.
  • हार्ट डिजीज के लक्षण नजर आने पर तुरंत इलाज करवाएं.

admin

Related Posts

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान