मनेंद्रगढ़ में फिर संवर रहा कबाड़ी का कबाड़,पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
शहर में अवैध कबाड़ कारोबार फिर से फलने-फूलने लगा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ सरकार के नारे कि, 'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' की तर्ज पर इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रहा है।

सूरजपुर जिले के बहुचर्चित कबाड़ी हत्याकांड के बाद अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक और कबाड़ी को पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि चंद महीनों पहले पुलिस डिपार्टमेंट पर हुए हमले को प्रशासन भुला बैठा है। क्या प्रशासन किसी नए कांड का इंतजार कर रहा है?

जिला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर उठते सवाल

मनेंद्रगढ़ के कई इलाकों सहित चंनवारीडांड में एक कबाड़ी ने महज कुछ वर्षों में करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से संचालित हो रहा है।

पुलिस प्रशासन पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि वह चंद रुपयों के लालच में ऐसे अवैध कारोबारियों को पनाह दे रहा है। इससे न केवल शहर में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि भविष्य में किसी बड़े अपराध की नींव भी तैयार हो रही है।

कबाड़ कारोबार का बढ़ता साम्राज्य

सूत्रों के अनुसार, मनेंद्रगढ़ में अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से फैल रहा है और इस धंधे से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति रातोंरात बदल रही है। इन कारोबारियों के पास बेनामी संपत्तियों का जखीरा है, जिसे प्रशासन अनदेखा कर रहा है।

जनता की मांग:–हो सख्त कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह कबाड़ी और भी मजबूत हो सकता है, जिससे अपराध की घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहेगी।

क्या प्रशासन जागेगा?

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। क्या अवैध कारोबारियों पर कोई कार्रवाई होगी, या फिर पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के चलते मनेंद्रगढ़ का कबाड़ माफिया और ताकतवर होता जाएगा?

  • admin

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस घोटाला उजागर: 3 करोड़ रुपए गायब, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

    डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक स्थित जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. सोमवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ मुख्य डाकघर…

    रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, दिन में गर्मी बढ़ने से छूटने लगा पसीना

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट