राज्यसभा नामांकन पर बोले जेपी नड्डा – ‘गौरव का क्षण’, दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा के लिए नामित देश के 4 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने उनके योगदान की भी सराहना की। राज्यसभा के लिए नामित सदस्यों में वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रसिद्ध इतिहासकार मीनाक्षी जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम और सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद-80 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सभी चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया। उनकी यह नियुक्तियां खाली सीटों के लिए हुईं।

जेपी नड्डा ने मीनाक्षी जैन को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर मीनाक्षी जैन को बधाई। उन्होंने वर्षों तक हमारे इतिहास, राजनीति और साहित्य का अध्ययन और लेखन किया है। उनका कार्य लोगों को गहराई से सोचने और सीखने में मदद करता है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति राष्ट्र के लिए एक बड़ी संपत्ति होगी। संसद में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं।"

उज्ज्वल निकम के लिए अपने संदेश में नड्डा ने कहा, "उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने न्याय को बनाए रखने और सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है। कानून और संविधान के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। संसद में उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं।"

हर्षवर्धन श्रृंगला को बधाई देते हुए जेपी नड्डा ने लिखा, "हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई। एक अनुभवी राजनयिक के रूप में उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और जी-20 अध्यक्षता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वैश्विक मामलों में उनके विशाल अनुभव से उच्च सदन को मूल्यवान दृष्टिकोण मिलेगा। संसद में इस नई यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"

सी. सदानंदन मास्टर को लेकर अपने संदेश में भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "सी. सदानंदन मास्टर को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर बधाई। समाज कल्याण और शिक्षा के प्रति आपकी निडर सेवा ने अनेक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। डर और धमकियों के बावजूद आप देश की प्रगति के लिए अडिग रहे। युवाओं को मार्गदर्शन और प्रेरित करने का उनका जुनून सराहनीय है। संसद में उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं।"

  • admin

    Related Posts

    कर्मचारियों को मिलेगा ₹9 लाख तक एरियर, 8वें वेतन आयोग का लाभकारी फॉर्मूला

    नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें आने में एक साल से भी ज्यादा लगेंगे लेकिन लोग…

    थाईलैंड में दिल दहला देने वाली घटना: डे-केयर सेंटर में फायरिंग, 34 मरे

    बैंकाक थाईलैंड से दहशतगर्दी की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. यहां दो अलग-अलग घटनाओं में 34 लोगों की हत्या कर दी गई है, जिसमें 22 बच्चे शामिल हैं. इन घटनाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 1 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!