पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन पहले मिली थी धमकी

सीतापुर

 इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बने ओवर ब्रिज पर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र बाजपेई की बाइक को टक्कर गिराया. फिर उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए. पुलिस ने राघवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है. पुलिस के अधिकारी अस्पताल पर मौजूद हैं. घटना से लोगों में रोष है. पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के रहने वाले थे. वे एक राष्ट्रीय अखबार में महोली तहसील के पत्रकार थे.

10 दिन पहले मिली थी धमकी
पुलिस के मुताबिक तीन गोली उनके कंधे और सीने में लगी है. वहीं एक बुलेट कपड़ों में फंसी मिली है. अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. परिजनों के मुताबिक राघवेंद्र को शनिवार दोपहर किसी व्यक्ति का फोन आया. बात करने के बाद राघवेंद्र घर से निकला था. जिसके कुछ देर बार राघवेंद्र को गोली मारे जाने की सूचना मिली. परिजनों का कहना है कि राघवेंद्र की खबर को लेकर उन्हें करीब 10 दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी.

  • admin

    Related Posts

    सरकार की ओर से अब तक 1,31,000 कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं टूल किट प्रदान की गई

    ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार ओडीओपी योजना से निर्यात दोगुना, पारंपरिक उत्पादों को मिला वैश्विक मंच, बजट में आवंटन बढ़ा सरकार की…

    अंतरधार्मिक विवाह मामले में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने सभा पर लगाई पाबंदी

    मेरठ  मेरठ में बकायदा कार्ड छपवाकर मुस्लिम युवक से शादी का ऐलान करने वाली हिंदू लड़की का मामला बहुत ज्यादा गरमा गया है। हिंदूवादी नेताओं ने शादी नहीं होने देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

    IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

    ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख