पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर, प्टिक टैंक में शव छुपा कर ऊपर बिछा दी कंक्रीट

बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीते 2 दिनों से लापता स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. मुकेश की हत्या कर दी गई और उसकी लाश स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यार्ड में मौजूद सैप्टिक टैंक से बरामद की गई है. मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में 3 और गिरफ्तार, कुल 6 आरोपी हुए हैं अरेस्ट .

आरोप है कि ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर नए साल के पहले दिन सुनियोजित तरीके से मुकेश चंद्राकर को अपने साथ यार्ड ले गया. इसके बाद अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पत्रकार मुकेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और फिर शरीर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. मर्डर के बाद पत्रकार के शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया.

पत्रकारों के दबाव पर एक्शन में आई पुलिस
स्थानीय पत्रकारों के दबाव के बाद आखिरकार पुलिस ने संदेह के आधार पर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यार्ड में दबिश दी. इसके बाद कांक्रीट कर चुके सेप्टिक टैंक को तोड़कर मुकेश के शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शनिवार (4 जनवरी) को पत्रकार मुकेश चंद्राकर के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के पत्रकारों में काफी रोष है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस घटना पर दुःख जताया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर पुलिस को हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

हत्या के बाद शव सेप्टिक टेंक में डाला
बीजापुर के स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि मुकेश चंद्राकर की हत्या में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके भाई रितेश चंद्राकर की अहम भूमिका है. इस  मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन आरोपी चंद्राकर भाइयों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. बीजापुर के पत्रकारों की बात मानें तो यह सुनियोजित हत्या है.

मुकेश चंद्राकर ने 1 जनवरी को सभी पत्रकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से नए साल की शुभकामनाएं दीं. उसी दिन ठेकेदार  रितेश चंद्राकर ने उसे फोन करके बुलाया और बस स्टैंड के पीछे चट्टानपारा में अपने यार्ड में ले गया. यहां पूरी बाउंड्री है. घटना स्थल पर ऐसा कोई सुराग नहीं जिसे देख कर लगे कि यहां हत्या हुई है.

हत्यारों ने मुकेश चंद्राकर के माथे पर कुल्हाड़ी से वार किया. सिर पर चोट का गहरा निशान है. सिर के पीछे और सीने पर भी धारदार हथियार से वार हुआ है. इसके बाद सेप्टिक टैंक में शव को फेंका गया और टैंक पर मोटी कंक्रीट बिछा दी गई. पुलिस ने जेसीबी से टैंक तोड़ कर शव को बाहर निकाला है.

एसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
बस्तर के पत्रकारों का कहना है कि ठेकेदार और इस हत्या से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए. साथ ही, उसके जो भी वैध-अवैध निर्माण हैं, उन पर बुलडोजर चलना चाहिए. एसपी जीतेंद्र यादव का कहना है कि इस प्रकरण में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा. कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हत्या में जो भी लोग शामिल हैं, उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

क्या था मामला?
बीजापुर के स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीते 1 जनवरी को रात 8 बजे से लापता था और फोन भी स्विच ऑफ मिला. दूसरे दिन 2 जनवरी को मुकेश चंद्राकर के भाई यूकेश चंद्राकर ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर कोतवाली में दर्ज कराई और 3 जनवरी को मुकेश की लाश पुलिस ने बरामद की. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार रीतेश चंद्राकर के साथ अन्य आरोपियों ने मुकेश की हत्या क्यों की?

admin

Related Posts

माशिमं का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा फीस बढ़ाई, 5 साल बाद 800 रुपए तय

रायपुर  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने करीब 5 साल बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ा हुआ शुल्क शैक्षणिक सत्र 2026-27 से…

रिटायरमेंट के बाद GPF वसूली अवैध: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड लेक्चरर को राहत देते हुए आदेश निरस्त किया

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट होने के छह माह बाद सामान्य भविष्य निधि (GPF) की राशि से किसी भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’