नौकरी का मौका: रेलवे में 5349 अप्रेंटिस वैकेंसी, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

भोपाल
रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। Railway Recruitment Cell (आरआरसी) ने पश्चिमी रेलवे में 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयन पूरी तरह 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट RRC Western Railway (www.rrc-wr.com

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी
भर्ती बोर्ड: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी)
पद का नाम: अप्रेंटिस
कुल पद: 5349
ट्रेनिंग अवधि: एक वर्ष
स्टाइपेंड: नियमानुसार
चयन प्रक्रिया: मेरिट बेस शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन शुल्क: 100 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क)

आयु सीमा और छूट
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी—एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदक का 10वीं (मैट्रिक) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड—फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, पाइप फिटर, प्लंबर, स्टेनोग्राफर आदि में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी अभी 10वीं या आईटीआई के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक भी इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं।

ऐसे करें आवेदन
    आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com
    पर जाएं।
    होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
    “New Registration” पर जाकर आवश्यक विवरण भरें।
    पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।
    लागू होने पर शुल्क जमा करें।
    फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रखें इन बातों का ध्यान
    करियर काउंसलर अभिषेक खरे के अनुसार, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। मेरिट 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत से बनेगी। फार्मूला है—(10वीं प्रतिशत + आईटीआई प्रतिशत) ÷ 2 = फाइनल मेरिट प्रतिशत।
    अभ्यर्थियों को अपने अंक और दस्तावेजों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और अंक प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मूल प्रमाणपत्र अनिवार्य होंगे। साफ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, क्योंकि धुंधली फोटो से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, क्योंकि आखिरी दिन वेबसाइट धीमी हो सकती है। मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें, ताकि मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन की सूचना समय पर मिल सके।
    रेलवे में करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह मौका बेहद अहम है। समय रहते आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें।

admin

Related Posts

EWS कोटे में बढ़ोतरी, केंद्र सरकार ने इस कोर्स में बढ़ाई सीटें

इंदौर  शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में चार विभागों में ईडब्ल्यूएस (EWS category) के तहत एक-एक सीट बढ़ाने की अनुमति केंद्र सरकार ने दी…

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11,978 पदों के लिए MP के 11 शहरों में एक लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

भोपाल  मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 का बहुप्रतीक्षित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम