जितेन्द्र सिंह बोले – बीजेपी हिटलरशाही, डरा-धमकाकर देश में अपना संविधान और खुद का राज चलाना चाहती

भोपाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी मप्र जितेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि देश के अंदर जिस तरह की परिस्थितियों बनी है एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे हमारे देश के संविधान की शक्तियों को कमजोर किया जा रहा है लोकसभा और राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह और उनके साथी मंत्री और प्रधानमंत्री को देश के संविधान के ऊपर भरोसा नहीं है, भाजपा देश के संविधान को मानती नहीं है। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा के अंदर विधानसभा के अंदर जो अपशब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी हिटलरशाही, डरा-धमकाकर अपना खुद का संविधान और खुद का राज चलाना चाहती है। जिससे लोकतंत्र को बड़ा खतरा है।
श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तय किया है कि आगामी 27 जनवरी 2025 से इंदौर के महू से जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की शुरुआत कांग्रेस पार्टी कर रही है। यह अभियान पूरे देश के अंदर चलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, सांसद प्रियंका गांधी जी सहित देश और प्रदेश के सभी नेता उपस्थित रहेंगे। पूरे देष में यह अभियान चलेगा। भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को खत्म करने का काम कर रही हैं। उसके लिए देश का हर नागरिक अपनी लड़ाई लड़ेगा। जब तक अमित शाह देष की जनता से माफी नहीं मांगते तब तक यह है लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा ने नारा दिया था अबकी बार चार सो पार। जिसका जबाव देश की जनता ने भाजपा को दिया और 240 पर लाकर समेट दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इसलिए यह नारा दिया था, क्योंकि वह संविधान में बदलाव करना चाहती थी। देश की जनता के सामने एक बड़ा सवाल था कि भारतीय जनता पार्टी क्या संविधान को बदल देगी?

श्री पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने सामाजिक और राजनीतिक क्रांति के तहत संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर देश की जनता से संविधान बचाने के अपील की, जिसके कारण भाजपा 240 सीटों पर ही सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी को नहीं बल्कि गोडसे को महान बताती है। भारतीय जनता पार्टी देश के भाईचारे, देश की सप्रभुता और देश की एकता और अखण्ता को समाप्त करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी को तोता का नाम मिला, भाजपा में सांसद, विधायकों, जनप्रतिनिधियों कोे खरीदने का काम किया किया जा रहा है। देष के संविधान को भारतीय जनता पार्टी द्वारा धता बताया जा रहा है। श्री राहुल गांधी ने देश की जनता से आह्वान किया कि हमें संविधान की रक्षा करनी है। नरेंद्र मोदी ने संसद में खड़े होकर अंबेडकर जी का मजाक उड़ाया, अमित शाह ने अंबेडकर जी का मजाक उड़ाया, देश के लिये यह क्या संदेश देना चाहते हैं? यह वक्तव्य अपने आप नहीं, यह सोची समझी साजिश के तहत अमित शाह द्वारा अंबेडकर के बारे में टिप्पणी की गई थी।

श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के अपमान को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने देश की आजादी में शहादत दी, देश की उन्नति में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा को लेकर 3 तारीख से बेलगांव से एक अभियान चालू हुआ और यह अभियान लगातार चालू रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर जिले के महू से इस कार्यक्रम की शुरुआत करने का निर्णय लिया है, इसके तहत हर गांव, हर मंडल, हर ब्लाक में बैठकें होगी और प्रदेश भर से करीब 1 लाख कार्यकर्ता महूं में संविधान की रक्षा की शपथ लेने के लिए जुटेंगे।
श्री पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिले में लगातार 15 जनवरी को जिले की मीटिंग होगी, 17 जनवरी को ब्लाक में और 20 तारीख को मंडलम और सेक्टर की बैठकें होगी और 20 से 25 तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरे मध्य प्रदेश में घर-घर जाएगा इसके लिए जिले के प्रभारी जिला अध्यक्षों को जिला स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी का दायित्व है कि आम जनता की अभिव्यक्ति और संविधान की सुरक्षा-सम्मान के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरकर काम करेगी। मीडिया पर जिस प्रकार से कार्रवाई की है, भाजपा मीडिया के साथ छलावा कर रही यह लोकतंत्र के लिए बाद गंभीर विषय है। हमारी लड़ाई बापू के सिद्धांत, अंबेडकर जी के सिद्धांत और देश में संविधान की रक्षा की है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज मेंजिस प्रकार से दलित,  आदिवासी वर्ग के साथ घटनाएं घट रही हैं देश के अंदर जाति भेद की भावना भाजपा द्वारा चलाई जा रही है। सबका सम्मान, सबका अधिकार, सबकी अभिव्यक्ति, सबके मौलिक अधिकार कैसे सुरक्षित रहे यही कांग्रेस पार्टी की राय है और आम जनता के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी हमेषा खड़ी है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सीडीसी मेंबर कमलेश्वर पटेल, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे

  • admin

    Related Posts

    गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन

    शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप अनूपपुर /राजेन्द्रग्राम थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत लीला टोला में संचालित शराब दुकान को लेकर एक गंभीर मामला…

    बारह घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, साढ़े चार लाख का माल बरामद

     सूने मकान में घुसा बदमाश ताला तोड़कर चुराया लाखों का सामान भोपाल राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान, राशिद खान बने 700 T20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

    पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

    फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

    डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

    5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

    सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास