42 लाख के गहनों की हुई थी लूट, मुंबई में खास चिप वाले बैग की वजह से पकड़े गए लुटेरे

मुंबई।

मुंबई पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना का खुलासा किया। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगी थी।

इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को तक पहुंचने में सफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर दोपहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया।

बैग की वजह से पकड़े गए आरोपी
लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

admin

Related Posts

होर्मुज संकट का साइड इफेक्ट, अमेरिका में $4 के पार हुआ पेट्रोल, राष्ट्रपति ट्रंप की आर्थिक नीतियों पर उठे सवाल

  इन्फ्लेशन  ईरान के खिलाफ जंग लड़ रहे अमेरिका में लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. पेट्रोल की कीमतें 1 डॉलर से ज्‍यादा और डीजल की कीमतें 1.89 डॉलर…

बल्क डीजल की कीमतों में लगी आग, मुंबई और गोवा के हजारों मछुआरों के सामने रोजी-रोटी का संकट

नई दिल्ली ईरान में चल रहे युद्ध का असर दुनिया के हर एक देश पर देखा जा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस बात से इनकार नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?