हिंगोरानी से मिले 70 लाख के जेवरात, कैश, संपत्ति के दस्तावेज और अवैध हथियार…

भोपाल

भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं.

दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों और बेटों के दफ्तर पर एक साथ छापा मारा गया. बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में कार्रवाई की गई.

छापेमारी के दौरान रमेश हिंगोरानी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली. इस मौके पर कैश, डायमंड और सोने चांदी के कीमती आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश के कागजात, 4 कार और 5 दो-पहिया वाहन मिले.

लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के दौरान 1014 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इसके अलावा 1021 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले, जिनकी कीमत लगभग 55,500 रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी में कुल 12 लाख 17 हजार 950 रुपये की नकदी भी जब्त की गई.

इसके अलावा गांधीनगर के प्रेरणा किरण स्कूल एयरोसिटी में तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई. इस मामले की सूचना तत्काल गांधी नगर थाने को दी गई. इस मामले में नीलेश हिंगरोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी के दौरान कई संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके सही मूल्यांकन और वैधता की जांच की जा सके.

छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी खुलासे हो सकते हैं. लोकायुक्त की टीम ने कड़ी निगरानी के साथ इस मामले की जांच को अंजाम दिया. अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है.

 

 

admin

Related Posts

MP में LPG संकट, होटल में गैस खत्म; इंदौर-भोपाल में इंडक्शन पर पक रहा खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे लंबी कतार

भोपाल   प्रदेश के कई जिलों में घरेलू गैस की किल्लत अब आम लोगों की परेशानी बढ़ाने लगी है. शहडोल से लेकर जबलपुर तक गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही…

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत आयोजित हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  सिवनी  मिशन वात्सल्य अंतर्गत संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल द्वारा जारी प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुपालन में महिला एवं बाल विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान