जयंत चौधरी ने RLD में रखी शर्त, टिकट उसे ही मिलेगा जो ठीक से योग करेगा, योग करेंगे तो स्वाभाविक रूप से अच्छे रहेंगे

मेरठ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को मेरठ के सरधना चर्च परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने योग किया। योग करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस बार टिकट उन लोगों को मिलेगा जो योग ठीक से करेंगे। दरअसल टिकट मांगते-मांगते अधिकतर लोगों की सांस फूल जाती है।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने स्टेज से बोला कि अल्टीमेट परीक्षा यही है कि अच्छे लोगों का चयन किया जाए। अच्छे वही हैं, जिनका स्वास्थ्य और विचार दोनों अच्छे हों। योग करेंगे तो स्वाभाविक रूप से अच्छे रहेंगे। इसी बहाने सबका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जयंत चौधरी ने आगे कहा कि वह संसद में एक प्राइवेट बिल लेकर आए थे कि चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 साल की जो शर्त है उसे खत्म किया जाए। जब आप मतदान कर सकते हैं, शादी कर सकते हैं, बच्चे पैदा कर सकते हैं अधिकारी बन सकते हैं, तो एमपी और एमएलए क्यों नहीं बन सकते?

इस्लाम में सूर्य नमस्कार हराम
उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सूर्य नमस्कार इस्लाम में हराम है। यह एक तरह से सनातन धर्म यानी हिंदुओं का तरीका है। मौलवी रजवी ने ये भी कहा कि उन्होंने योग का समर्थन किया है लेकिन सूर्य नमस्कार का विरोध किया है। यह नमस्कार मुसलमान नहीं कर सकता। सूर्य नमस्कार सूरज को देखकर पूजना है। इस्लाम में इन तमाम चीजों की मनाही है। इस्लाम में सूरज को पूजना नाजायज है। इसलिए सूर्य नमस्कार करने से मना किया है।

सहकारिता राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पलटवार
मौलवी शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने रजवी पर पलटवार करते हुए कहा कि इससे अधिक छोटी मानसिकता वाली कोई बात नहीं हो सकती।

 

admin

Related Posts

वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा