‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी संग खुशखबरी की साझा पोस्ट

मुंबई

फिल्म ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के बार फिर पिता बनने वाले हैं। डायरेक्टर ने यह जानकारी मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है।

प्रिया और एटली ने पोस्ट में लिखा- हमारे घर में नया सदस्य आने वाला है
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रिया और एटली लिखते हैं, ‘नए सदस्य के आने से हमारा घर और भी खुशियों से भरने वाला है। हां, हम माता-पिता बनने वाले हैं। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।’ एटली और प्रिया की इस प्रेग्नेंसी पोस्ट को साउथ के कई सेलेब्स ने भी लाइक किया, उन्हें फिर से माता-पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सामंथा से लेकर जान्हवी कपूर ने दी बधाई
डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया को दूसरी बार माता-पिता बनने पर कई साउथ, बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने लिखा, ‘बहुत ही सुंदर फोटो, बधाई दो प्रिया।’ जान्हवी कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ‘बेस्ट।’ इसी तरह साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया ने एटली और प्रिया को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दी है।

एटली कौन सी फिल्म निर्देशित कर रहे हैं?
शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद एटली ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ ‘AA22XA6’ नाम की फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आएंगी।

admin

Related Posts

तमन्ना की पोल्का डॉट साड़ी में कमाल, ब्लाउज ने 70 के दशक के ग्लैमर को दिया नया अंदाज

मुंबई  रेट्रो ग्लैमर का अपना ही अलग अंदाज़ है और सबसे अच्छी बात? यह कभी फैशन से बाहर नहीं होता, बस वापसी के लिए सही समय का इंतज़ार करता है।…

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?