जसप्रीत बुमराह ने मुझसे कहा कि विकेट लेने के लिए आतुर नहीं रहो: मो. सिराज

कैनबरा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारत की शानदार जीत में पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद फॉर्म में वापसी का श्रेय भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को दिया. यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज घरेलू सत्र में विकेट लेने के लिए जूझ रहा था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो दो मैच खेले उनमें वह केवल दो विकेट ले पाए थे लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वापसी करने में सफल रहे.

सिराज ने कहा कि पहले टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान और दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बुमराह के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले बात करने से उन्हें फायदा मिला. सिराज ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की छह विकेट से जीत के बाद कहा,‘‘मैं हमेशा जस्सी भाई (बुमराह) से बात करता रहता हूं. यहां तक की पहले टेस्ट मैच से पूर्व भी मैंने उनसे अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा कि विकेट लेने के लिए आतुर नहीं रहो तथा लगातार एक क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहो और अपने खेल का आनंद लो. अगर तब भी विकेट नहीं मिले तो फिर मुझसे बात करना.’’ उन्होंने कहा,‘‘इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का पूरा आनंद लिया और विकेट भी हासिल किए.’’

सिराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ भी बात की. उन्होंने कहा,‘‘मैंने भरत सर से भी अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की क्योंकि वह मुझे लंबे समय से जानते हैं. उन्होंने भी मुझे अपनी गेंदबाजी का आनंद लेने और विकेट हासिल करने के लिए आतुर नहीं रहने की सलाह दी.’’ सिराज ने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने से पहले मैं हैदराबाद में (क्षेत्ररक्षण कोच) दिलीप सर से मिला और हमने साथ में अभ्यास भी किया. इसलिए, यह अच्छा लगा और अब मैं अपनी गेंदबाजी का भरपूरआनंद ले रहा हूं.’’

उन्होंने कहा,‘‘मोर्ने (मोर्कल, भारत के वर्तमान गेंदबाजी कोच) मुझसे कहते रहते हैं कि तुम एक योद्धा हो. तुम हमें विकेट दिलाओगे, लेकिन तुम बस अपनी गेंदबाजी का आनंद लेते रहो.’’ प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में सिराज अच्छी लय में दिख रहे थे, जो गुलाबी गेंद से उनका पहला मैच था. उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ का विकेट मिला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से एडिलेड में खेला जाएगा. यह दिन रात्रि मैच होगा. यह पहला अवसर होगा जब सिराज दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से गेंदबाजी करेंगे. सिराज ने कहा, ‘‘(गुलाबी) गेंद लाल गेंद से अलग है. इसकी सीम बहुत सख्त है. यह चमकदार है. इससे आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना बेहतर होगा. मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद से बैक लेंथ से गेंदबाजी करना बेहतर होगा.’’

admin

Related Posts

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

चेन्नई CSK vs PBKS के बीच होने वाले अगले महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मची हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया