मेलबोर्न टेस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह ने फिर से ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को आउट किया

मेलबर्न
 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-2025 का चौथा टेस्ट मैच एमसीजी में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। कंगारू टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की। डेब्यू कर रहेृ 19 साल के सैम कोंस्टास ने 65 गेंदो में 60 रन बनाकर तहलका मचाया। उन्होंने भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टारगेट किया और उनके खिलाफ रन बनाए।

हालांकि सैम कोंस्टास के जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा अभी भी जसप्रीत बुमराह का तोड़ नहीं निकाल पाए हैं। जस्सी इस सीरीज में ख्वाजा के लिए काल बने हुए हैं। बुमराह ने लगातार उस्मान ख्वाजा को फंसाया है। वहीं अब मेलबर्न टेस्ट में भी बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर दिया। 57 रन बनाकर पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह का शिकार हो गए।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन पार कर चुका है. पैट कम‍िंंस -स्टीव स्म‍िथ क्रीज पर हैं. अब तक ऑस्ट्रेल‍िया के 6 विकेट ग‍िर चुके हैं.

5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. इसके बाद एड‍िलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता, वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में भारतीय क्रिकेट टीम 2018 और 2020 में खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच जीती है. ऐसे में उसके पास यहां हैट्रिक का मौका होगा. 2018 में भारतीय टीम ने यहां 137 रनों से जीत दर्ज की, जबकि 2020 में उसे 8 विकेट से जीत मिली.

6 पारियों में बुमराह ने 5 बार किया आउट

इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का दबदबा उस्मान ख्वाजा के खिलाफ देखने को मिला है। अब तक इस सीरीज में 7 पारियों में ख्वाजा ने बुमराह की 87 गेंद खेली हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए और 5 बार आउट हुए हैं।

1-1 की बराबरी पर चल रही सीरीज

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच इस वक्त चरम पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टेस्ट खेले गए हैं, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पर्थ में भारत ने बाजी मारी, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट मैत जीता जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा।

admin

Related Posts

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

जयपुर रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित श्री पी. एम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 2026 में अर्जुन कुच्छल ने ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी अपने नाम की। एक दिवसीय इस गोल्फ…

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में सोमवार को 25 मीटर विमेंस पिस्टल का रोमांचक फाइनल खेला गया, जिसमें मनु भाकर को वियतनाम की थुय ट्रांग गुयेन से हार का सामना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता