जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं, जानिए लेटेस्ट फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखे थे और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसकी संभावना बहुत कम है। फैंस को अपने पसंदीदा गेंदबाज को फिर से ऐक्शन में देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि बुमराह की चोट को पहले जितना गंभीर समझा गया था, असल में वह उससे कहीं ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम किसी जल्दबाजी में भी नहीं दिखना चाहती क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि मैदान पर वापसी के बाद इस स्टार गेंदबाज की दिक्कतें फिर बढ़ जाएं।

वैसे अच्छी खबर ये है कि बुमराह ने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है लेकिन अभी वह पूरी ताकत और क्षमता से गेंद नहीं फेंक रहे हैं। फिलहाल, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम बहुत सावधानी से उनकी निगरानी कर रही है। टीम उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं।

जल्दबाजी हुई तो बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्टर का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, हड्डी में बहुत ही मामूली क्रैक होने को स्ट्रेस फैक्चर बोलते हैं जो आम तौर पर लगातार दौड़ने, ऊपर-नीचे कूदने की वजह से होता है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पूरी तरह मुतमईन हो जाना चाहती है कि बुमराह 100 प्रतिशत फिट हैं और चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, 'बुमराह की चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर है। मेडिकल टीम ये सुनिश्चित करना चाहती है कि वह स्ट्रेस फैक्चर का शिकार न हों। बुमराह खुद भी बहुत सावधान हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन पूरी क्षमता से गेंदबाजी में अभी और समय लग सकता है। इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक वापसी कर सकते हैं।'

जसप्रीत बुमराह पिछले साल टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते दिखे हैं। क्रिकेट फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव