जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

सोपोर

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मारे गए दहशतगर्दों की पहचान की जा रही है। छिपे हुए कुछ और आतंकियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ गुरुवार शाम को उस समय शुरू हुई, जब संयुक्त बलों ने दहशतगर्दों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोपोर के पानीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने कहा, 'तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।' उन्होंने बताया कि प्रारंभिक गोलीबारी के बाद अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में भेजा गया था। पूरी रात सुरक्षा बलों ने इलाके के चारों ओर कड़ी घेराबंदी बनाए रखी और शुक्रवार तड़के भी गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि कर दी थी। उत्तरी कश्मीर में मंगलवार के बाद से यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 2 मुठभेड़ों में कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए थे।
2 ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा करने के बाद हत्या

वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। सनातन धर्म सभा संगठन ने इन हत्याओं के विरोध में शुक्रवार को किश्तवाड़ में पूर्ण बंद का आह्वान किया। हत्या की इस घटना के बाद पुलिस और सेना ने घने जंगल वाले इलाके में व्यापक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। ओहली-कुंतवाड़ा निवासी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार बृहस्पतिवार सुबह अधवारी क्षेत्र के मुंजला धार जंगल में अपने मवेशियों को चराने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। आतंकवादियों की ओर से उनका अपहरण कर हत्या किए जाने की खबरों के बीच पुलिस दल उन्हें खोजने निकले थे।

 

admin

Related Posts

8th Pay Commission लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? हेल्पर से लेकर सीनियर कर्मचारियों तक का पूरा गणित

नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी कई बड़ी मांग कर रहे हैं. खासकर बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैटक्‍टर और महंगाई भत्ता को लेकर मांगे उठ रही हैं. अगर ये…

किस मंत्रालय ने किया सबसे बेहतर काम? मोदी सरकार का बड़ा मूल्यांकन आया सामने

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रालयों के कामकाज का लेखा-जोखा रखा गया। कैबिनेट सचिवालय द्वारा तैयार किए गए इस नए असेसमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा