हर घर जल अभियान की दिशा में प्रदेश में जल जीवन मिशन का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

भोपाल 
भारत सरकार की सेंट्रल नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा श्रीवास्तव, सचिव, एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट बोर्ड भारत सरकार ने गुरुवार को आगर मालवा जिले के ग्राम रावली का निरीक्षण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही नलजल योजनाओं की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने की दिशा में मध्यप्रदेश प्रभावी कार्य कर रहा है। इस मिशन के चलते बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर देखा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ भारत सरकार के श्री के. एल. प्रदीप, तकनीकी अधिकारी, भोपाल भी उपस्थित थे। निरीक्षण दल ने ग्राम के प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित नलजल योजनाओं की कार्य प्रणाली को देखा तथा जल गुणवत्ता, आपूर्ति की नियमितता और उपभोक्ताओं की संतुष्टि जैसे पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली।

श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, और मध्यप्रदेश इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार के प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा नलजल योजना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई तथा मिशन की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया गया। 

  • admin

    Related Posts

    जलवायु मुद्दों पर मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अहम भूमिका

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में राज्य की सतत, स्केलेबल एवं निवेश-अनुकूल नवकरणीय…

    रसोई तक पहुंचा जहर: एमपी में मिलावटी मसालों का भंडाफोड़, ऐसे हो रहा है खिलवाड़

    ग्वालियर आज के दौर में  खाद्य पदार्थों में जो मिलावटी जहर मिलाकर बेचा जा रहा है वो किसी से छिपा नहीं है।  मिटावटी चीजें खाने से ही लोगों का स्वास्थ्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर