जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने

 ब्रिस्बेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 44 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. तीसरे दिन (16 दिसंबर) स्टम्प तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन था और वो इस मुकाबले में बैकफुट पर है.

यशस्वी ने फिर किया निराश, ये कमजोरी आई सामने

पहली पारी में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और दूसरी गेंद पर चलते बने. यशस्वी ने पहली गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन अगली गेंद पर उनकी पारी खत्म हो गई. यशस्वी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट रीजन में आउट हुए. यशस्वी का कैच मिचेल मार्श ने लपका. यशस्वी गेंद को फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट की टाइमिंग गलत बैठ गई. जायसवाल को यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने किस तरह का शॉट खेला.

बाएं हाथ के बैटर जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. इससे पहले यशस्वी पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना स्टार्क का शिकार बने थे. जबकि एडिलेड टेस्ट की पहली गेंद पर भी वह इस तेज गेंदबाज का शिकार बने थे. देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी जायसवाल संघर्ष करते नजर आए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 9 पारियों में खब्बू तेज गेंदबाजों का सामना किया है. इस दौरान वह छह मौकों पर आउट हुए. मिचले स्टार्क के अलावा यशस्वी को साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी तीन बार आउट कर चुके हैं. बर्गर ने 2023-24 की टेस्ट सीरीज में ऐसा किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी अब तक 158 गेंद खेलकर 104 रन बना सके हैं और उनका औसत 17.33 रहा है.

वैसे 22 साल के यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा. वह अब तक 31 टेस्ट पारियों में 53.20 की औसत से 1596 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक निकले. यशस्वी ने भारत के लिए 23 टी20 भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.15 के एवरेज से 723 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में यशस्वी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ यशस्वी
कुल इनिंग्स- 9
गेंद- 158 गेंद
रन- 104 रन
आउट- 6
औसत- 17.33

admin

Related Posts

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

नई दिल्ली आईपीएल का 19वां सीजन खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुआ है। सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल…

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

ढाका तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच संबंध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में