जयशंकर ने ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन

ब्रिस्बेन/नई दिल्ली
 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आज ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हुई। यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।” उन्होंने कहा, “उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग और मंत्रियों रोस बेट्स और फियोना सिम्पसन को धन्यवाद।”
बाद में जयशंकर ने क्वींसलैंड की गवर्नर जीनेट यंग के साथ बैठक की और भारत के साथ आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर डॉ. जीनेट यंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापारिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों तथा तरीकों पर चर्चा की।”
इस दौरान विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने एक्स पर कहा, “आज सुबह ब्रिस्बेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर में गूंजता है।”

  • admin

    Related Posts

    नेपाल की जनता को झटका: संकट के कारण सरकार ने हफ्ते में दो दिन छुट्टी की घोषणा

    नेपाल पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही भारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…

    एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

    नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?