वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में जयदीप अहलावत भी आएंगे नजर

मुंबई

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 3' का हम सभी को चार साल से इंतजार है। राज और डीके की इस स्‍पाई-एक्‍शन-थ्र‍िलर का सीजन-2 साल 2021 में रिलीज हुआ था। जबकि पहला सीजन 2019 में। 'द फैमिली मैन' उन चुनिंदा वेब सीरीज में से है, जिनके दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। सीजन-2 के आख‍िर में ही यह दिखा दिया गया था कि श्रीकांत तिवारी इस बार सबसे बड़े मिशन पर निकलने वाला है। लेकिन चार साल बाद भी इसके रिलीज डेट पर मेकर्स ने चुप्‍पी साध रखी है। लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबर है कि 'द फैमिली मैन 3' इस साल गर्मी में तापमान बढ़ाने की तैयारी में है।

'फिल्मीबीट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'द फैमिली मैन सीजन 3' इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बाद OTT प्‍लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हो सकती है। आईपीएल 2025 के मैच 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जबकि 25 मई, 2025 को फाइनल खेला जाएगा।

हालांकि, एक चर्चा यह भी है कि मेकर्स 'द फैमिली मैन 3' को इस साल दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर फैंस को OTT पर बड़ा धमाका मिल सकता है।

'द फैमिली मैन सीजन 3' में इस बार जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में 'फिल्मफेयर' ने अपनी एक रिपोर्ट में इसको लेकर खुलासा किया था। यह भी कहा गया था कि सीरीज में जयदीप का किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत तिवारी के खिलाफ खड़ा होगा। जाहिर है, दो बेहतरीन एक्‍टर्स जब आमने-सामने होंगे तो माहौल अलग ही होगा।

जयदीप अहलावत ने भी 'कनेक्ट सिने' से बातचीत में 'द फैमिली मैन' सीरीज का हिस्‍सा बनने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा था कि सीजन-3 की कहानी और स्क्रिप्ट बड़ी 'सुंदर' है।

'द फैमिली मैन सीजन 3' की टीम ने जनवरी 2025 में घोषणा की थी कि वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यानी अब पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है। राज और डीके की ही शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्‍टारर 'फर्जी' वेब सीरीज में भी हमें 'द फैमिली मैन' का कनेक्‍शन देखने को मिला था। ऐसे में एक्‍साइटमेंट बढ़ी हुई है कि क्‍या राज और डीके सीजन-3 में सीरीज की कहानी को 'फर्जी' से भी जोड़ेंगे। बहरहाल, फिलहाल इंतजार है कि मेकर्स आध‍िकारिक तौर पर 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज की तारीख का ऐलान करें।

  • admin

    Related Posts

    AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

    लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

    पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

    मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय