जय संविधान अभियान की महू से होगी शुरुआत, राहुल और प्रियंका गांधी भी होंगे शामिल

महू

कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान की मध्य प्रदेश में जल्द शुरुआत होने जा रही है. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होकर जनता को सच बताएंगे.  महू से शुरू होने जा रहे इस जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान यात्रा को देशव्यापी बनाना है. इसमें 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे. राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा सम्मान और देश की जनता की के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए संसद में आवाज बुलंद की थी. अब सड़कों पर भी इसे लेकर आएंगे.

27 जनवरी को महू में होगी रैली

27 जनवरी को इंदौर के पास महू में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होगी, इसके अलावा इस रैली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा अलग-अलग राज्यों के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी शामिल होंगे. खुद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पूरे मध्य प्रदेश से इस आयोजन में कार्यकर्ता बुलाए हैं. जीतू पटवारी और उमंग सिंघार खुद अलग-अलग जिलों में जाकर आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं. जीतू पटवारी ने इस आयोजन को लेकर अलग-अलग 11 कमेटियां बनाई हैं, जो आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं.

राहुल-प्रियंका भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में यह कांग्रेस की पहली बड़ी रैली हो रही है, जिसमें आलाकमान के सभी नेता पहुंच रहे हैं. ऐसे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस रैली के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करेंगे. क्योंकि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में एक बार फिर से गुटबाजी की खबरें भी खुलकर सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान इस रैली के जरिए एकजुटता का संदेश भी देना चाहेगी. जबकि राहुल और प्रियंका के निशाने पर बीजेपी रहेगी. पार्टी संविधान के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारियों में जुटी है.

admin

Related Posts

हिनौती गौधाम में अव्यवस्थित निर्माण पर रोक, मास्टर प्लान के मुताबिक काम कराने के निर्देश: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के हिनौती गौधाम में आयोजित बैठक में कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार ही सभी निर्माण कार्य कराये जांय। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को…

संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को जितना उल्लास के साथ मनायेंगे आने वाली पीढ़ी उसके महत्व को समझेगी और वह भी इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान