जाफर ने 16 खिलाड़ियों के अपने इस स्क्वॉड का कप्तान शुभमन गिल या फिर ऋषभ पंत को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को चुना

नई दिल्ली
भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर से पहले बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के सामने कई सवाल है। इस टूर के लिए टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह प्लेइंग XI में कौन होगा। अश्विन की जगह किस स्पिनर को स्क्वॉड में जगह मिलनी चाहिए…इन सभी सवालो का जवाब फैंस को जल्द ही बीसीसीआई की तरफ से मिलेगा। मगर फिलहाल टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वसीम जाफर ने देने की कोशिश की है। जाफर ने 16 खिलाड़ियों के अपने इस स्क्वॉड का कप्तान शुभमन गिल या फिर ऋषभ पंत को नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को चुना है।

वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना स्क्वॉड चुनते हुए बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल ने ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय पारी का आगाज किया था।

वहीं जाफर ने नंबर-3 पर शुभमन गिल को ही रखा है और उन्हें उप-कप्तान बनाया है। कई एक्सपर्ट ने गिल को नंबर-4 पर खेलने की सलाह दी थी, मगर जाफर का कुछ और ही मानना है। उन्होंने नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर या फिर करुण नायर को खिलाने का विकल्प चुना है। नंबर-5 पर उन्होंने विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन किया है। वसीम जाफर ने अपने इस स्क्वॉड के टॉप-11 खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर जगह दी है, वहीं हरफनमौला शार्दुल ठाकुर समेत जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी पेस अटैक का हिस्सा होंगे।

एक्सट्रा खिलाड़ियों में उन्होंने अभिमन्यू ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर को रखा है।

इंग्लैंड टूर के लिए वसीम जाफर का भारतीय स्क्वॉड- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (उप-कप्तान) , श्रेयस अय्यर/करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, अभिमन्यू ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा/आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर

  • admin

    Related Posts

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    मुंबई.  आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले…

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ.  गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। 165 रन का टारगेट गुजरात ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका