जैकी श्रॉफ ने जूही चावला को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया तस्वीरों का वीडियो

मुंबई,

 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री जूही चावला ने हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती से एक अलग पहचान बनाई है। जूही ने अपनी जिंदगी में शोहरत के साथ-साथ कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं।

हरियाणा के अंबाला में जन्मीं जूही चावला गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने जूही की कुछ तस्वीरों का एक मोंटाज वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे जूही चावला।”

जूही ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से कई यादगार फिल्में दीं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वे मिस वर्ल्ड तक के पायदान तक पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय में किस्मत आजमाई और 1986 में आई फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

हालांकि, यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। यहां पर किस्मत आजमाने के बाद उन्होंने फिर से बॉलीवुड का रुख किया। यहां पर उन्हें सबसे बड़ा फिल्मी ब्रेक फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिला।

फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में अभिनेत्री ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। साथ ही इसको हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बताया गया था। बताया जाता है कि ये फिल्म शेक्सपियर के रोमियो और जूलियट की एक मॉडर्न एडॉप्शन थी।

इसके बाद अभिनेत्री ने ‘प्रतिबंध’ (1990), ‘स्वर्ग’ (1990), ‘बोल राधा बोल’ (1992), ‘हम हैं राही प्यार के’ (1993), ‘डर’ (1993), और ‘अंदाज’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था।

जूही एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन भी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के साथ मिलकर ‘ड्रीम्स अनलिमिटेड’ नाम का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया, जिसके तहत फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और अशोका जैसी फिल्में दी हैं।

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी