JAC Board ने बदले नियम: 10वीं-12वीं परीक्षार्थियों को चेतावनी, पालन नहीं किया तो साल ख़त्म समझिए

रांची

अगले साल यानी 2026 में मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लगभग 2 महीने ही बचे हैं। वहीं, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी शेड्यूल में मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से एक साथ शुरू की जाएगी, लेकिन दोनों एक साथ खत्म नहीं होगी। वहीं, जैक ने परीक्षा आवेदन के लिए पैन नंबर को अनिवार्य और अपार आईडी को ऑप्शनल कर दिया है जिससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।

जैक ने परीक्षा आवेदन के लिए पैन नंबर को किया अनिवार्य
बता दें कि जैक द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने में पैन नंबर (परमानेंट एजुकेशन नंबर) को अनिवार्य किए जाने के बाद राज्यभर के विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों की परेशानी बढ़ गई है। पैन नंबर नहीं होने के कारण 20 से 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म अटकने की आशंका जताई जा रही है। जैक ने परीक्षा आवेदन के लिए पैन नंबर को अनिवार्य और अपार आईडी को ऑप्शनल कर दिया है। इसके कारण बड़ी संख्या में वे छात्र-छात्राएं, जिन्होंने वर्ग 9वीं से नियमित अध्ययन कर 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी की थी, अब परेशानी में पड़ गए हैं। वहीं, कई छात्र-छात्राओं द्वारा फॉर्म नहीं भरे जाने पर उनका पूरा वर्ष बर्बाद हो सकता है।

बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी, जबकि इंटर की परीक्षा 23 फरवरी को समाप्त होगी। दोनों के रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है। परीक्षाओं का आयोजन अलग-अलग पालियों में किया जाएगा ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बना रहे।

पैन नंबर नहीं बनने के मुख्य कारण
आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि या पिता के नाम में अंतर
आधार कार्ड का अपडेट न होना
जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड में डिटेल्स का मिलन नहीं होना
कई छात्रों का पैन नंबर बनने के बावजूद संस्थागत ड्राप-बाक्स में नाम न दिखना
ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के दस्तावेज अधूरे
इन कारणों से राज्य के लाखों छात्र अभी तक पैन नंबर प्राप्त नहीं कर पाए हैं, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तय है।

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर
मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की गई है। उधर, मैट्रिक के छात्रों के प्रवेश पत्र 16 जनवरी से और इंटर छात्रों के प्रवेश पत्र 17 जनवरी से जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल और कॉलेज इन प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में शिक्षा पर सवाल: एमपीएसओएस और ‘रुक जाना नहीं’ परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र फेल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए…

NASA के साथ काम करने का मौका, समर इंटर्नशिप के लिए खुली भर्ती; जानिए कैसे करें अप्लाई

NASA ने साल 2026 के लिए समर पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. यह इंटर्नशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो स्पेस, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा