जबलपुर मटर को मिली नई उपाधि, मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में महोत्सव का शुभारंभ

जबलपुर 
मटर महोत्सव 2026 में जबलपुरी मटर को हरे सोने का खिताब मिला है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्‍यक्षता में जबलपुरी मटर महोत्‍सव 2026 बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया. तिलवारा में आयोजित इस कार्यक्रम में जबलपुर के मटर को और बढ़ावा देने पर चर्चा हुई. इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र की कुछ न कुछ ऐसी विशेषता होती है जिसके आधार पर उस क्षेत्र को समृद्धि व विकास के रास्‍ते पर ले जाया जा सकता है, जबलपुर में उसके मटर की वजह से ये समृद्धि मिल रही है.
बायर-सेलर मीट में पेश हुईं मटर से बनीं 13 डिशेज

इस आयोजन में मानकुंवरबाई आर्ट्स व कॉमर्स कॉलेज की छात्राओं ने मटर से बने 13 व्यंजनों का प्रदर्शन किया. इसमें जबलपुर मटर से बना हलवा सब की पसंद बना, जिसे छात्रा विद्या यादव द्वारा बनाया गया था. वहीं कॉलेज की श्रद्धा तिवारी द्वारा मटर महोत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे मटर से इतने सारे व्यंजन बनाए जा सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं. 

इस आयोजन को जिला प्रशासन, उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग और मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा होटल एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन, उद्योग विभाग, पर्यटन विकास निगम, जबलपुर स्मार्ट सिटी, जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स व महाकौशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें मटर से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता भी हुई. 

अब मटर से चमका जबलपुर

मटर महोत्वस में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा, '' एक जिला एक उत्पाद ये प्रधानमंत्री की सोच का परिणाम है. और मुझे खुशी है की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उस सोच को साकार करने में अपनी तरफ से लगातर प्रयास कर रहे हैं. 2004 में मैंने मटर को लेकर एक वर्कशॉप की थी और उस समय सोच यही थी कि जबलपुर से 400 से 500 ट्रक मटर बाहर जाती है लेकिन उसमें जबलपुर का कहीं कोई नाम नहीं होता, तो यहीं पर प्रोसेसिंग प्लांट लगे और जबलपुर के मटर को लोग जबलपुर के नाम से जानें. कांग्रेस की सरकारों के समय जबलपुर के मटर का डाटा जीरो था, लेकिन बाद सब रिकॉर्ड सुधरे. मुझे खुशी है की आज एक जिला एक उत्पाद में जबलपुर के मटर कुछ अनोखे हैं. निश्चित रूप से आने वाला कल हमारा है, जबलपुर के किसानों का है.''

देश में चमकेगा जबलपुर का हरा सोना

कार्यक्रम के दौरान कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने ओडीओपी अंतर्गत मटर के रकबा बढ़ाने, मटर को ज्‍यादा से ज्‍यादा व्‍यावसायिक करने और किसानों को सही दाम मिले इसे लेकर चर्चा की. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना अंतर्गत लाभ लेने के लिए सभी को प्रेरित किया. जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ने भी मटर महोत्‍सव की संक्षिप्‍त रूपरेखा प्रस्‍तुत की. कार्यक्रम के दौरान जबलपुरी मटर को 'हरा सोना' की संज्ञा दी गई और इसे राष्‍ट्रीय पहचान दिलाने स्‍थानीय किसानों, व्‍यापारियों व स्‍टार्टअप से प्रोत्‍साहित करने के साथ फूड प्रोसेसिंग पर विशेष जोर दिया गया

admin

Related Posts

सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा अब वाराणसी में गूजेगी, मोहन सरकार की नई पहल

मोहन सरकार की पहल:अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा 3 से 5 अप्रैल तक वाराणसी में होगा “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” का भव्य मंचन भोपाल  मध्यप्रदेश में मोहन…

मनोरंजन कर बढ़ाया गया, अब नगर निगम ने बजट में नया दांव खेलते हुए चुकाना होगा टैक्स

भोपाल  राजधानी में अब फिल्म देखना, म्यूजिक कॉन्सर्ट का आनंद लेना या गेम जोन में वक्त बिताना महंगा होने जा रहा है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया