इंटरनेशनल T20 मैच में नाइजीर‍िया के ख‍िलाफ मुकाबले में आइवरी कोस्ट हुई 7 रनों पर ऑलआउट

नईदिल्ली

7 रन पर टीम ऑल आउट… वो भी इंटरनेशनल मैच में, सुनने में यह बात थोड़ा सरप्राइज कर सकती है. लेकिन नाइजीरिया के खिलाफ आइवरी कोस्ट (Nigeria vs Ivory Coast) ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं र‍िकॉर्ड जीत भी रनों के ल‍िहाज से दर्ज की.

यह टी20 इत‍िहास का सबसे कम स्कोर है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे कम स्कोर है.  इस मुकाबले में नाइजीरिया ने 264 रनों से जीत दर्ज की. यह मुकाबला लागोस के तफवा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल मैदान (Tafawa Balewa Square Cricket Oval, Lagos) में हुआ.

आइवरी कोस्ट ने लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड  कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-सी के मैच में नाइजीरिया के खिलाफ महज 7 रनों पर ढेर हो गई और उसे 264 रनों से हार झेलनी पड़ी. यहां ध्यान देने वाली बात है क‍ि इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 5 सबसे कम स्कोर में से 4 स्कोर साल 2024 में बने हैं.

स‍िंगल ड‍िज‍िट टीम स्कोर का पहला उदाहरण
यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सिंगल डिजिट टीम स्कोर का पहला उदाहरण है. इस फॉर्मेट में इससे पहले का न्यूनतम स्कोर 10 रन था. इस स्कोर पर दो बार टीम ढेर हुई है.

एक तो इसी वर्ष सितंबर में मंगोलिया की टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रनों पर सिमटी थी, जबकि पिछले साल आइल ऑफ मैन (Isle of Man) की टिम स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर पर ऑल आउट हुई थी.

पुरुष टीम 20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो नाइजीरिया की 264 रनों से जीत तीसरी बड़ी जीत है.पिछले महीने जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराया था, जबकि नेपाल ने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एश‍ियन गेम्स में मंगोलिया को 273 रनों से हराया था.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर
1. आइवरी कोस्ट- 7 रन, विरुद्ध नाइजीरिया (नवंबर, 2024)
2. मंगोलिया- 10 रन, विरुद्ध सिंगापुर (सितंबर, 2024)
– आइल ऑउ मैन – 10 रन, विरुद्ध स्पेन (फरवरी, 2023)
3. मंगोलिया- 12 रन, विरुद्ध जापान (मई, 2024)
4. मंगोलिया- 17 रन, विरुद्ध हॉन्ग कॉन्ग (अगस्त, 2024)
5. माली- 18 रन, विरुद्ध तंजानिया (सितंबर, 2024)

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों से)
1. जिम्बाब्वे- 290 रनों से, विरुद्ध गाम्बिया (अक्टूबर, 2024)
2. नेपाल- 273 रनों से, विरुद्ध मंगोलिया (सितंबर, 2023)
3. नाइजीरिया- 264 रनों से, विरुद्ध आइवरी कोस्ट (नवंबर, 2024)

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने