छक्कों की बरसात! Vaibhav Suryavanshi ने शतक जड़कर किया धमाका in U19 Asia Cup

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के उभरते सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय अपनी प्रतिभा का जौहर दुबई में जारी अंडर-19 एशिया कप में दिखा रहे हैं। भारत और यूएई के बीच U19 एशिया कप 2025 का पहला मैच दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ सुर्खियां बटौरी है। यूएई के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों पर 5 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों के साथ अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। वैभव इससे पहले राइजिंग एशिया कप में भी धमाल मचा चुके हैं। सीनियर खिलाड़ियों के उस टूर्नामेंट में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, हालांकि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए 2025 का यह साल बेमिसाल रहा है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में चौके-छक्कों की बरसात कर कई शतक जड़े हैं।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में:
– IPL में शतक।
– IPL में सबसे तेज़ शतक किसी भारतीय ने बनाया।
– ENG में यूथ ODI में शतक।
– AUS में यूथ टेस्ट में शतक।
– इंडिया A के लिए 32 गेंदों में शतक।
– SMAT में शतक।
– U-19 एशिया कप में इंडिया के लिए शतक।

यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तीसरे ही ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे 4 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने इसका दबाव अपनी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ने दिया। नंबर-3 पर आए एरोन जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए उन्होंने शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर की राह दिखाई।

वैभव ने अपना अर्धशतक 31 गेंदों पर पूरा किया था। 85 के स्कोर पर उनका कैच छूटा, जिसके बाद उन्होंने यूएई को कोई मौका नहीं दिया और अपना शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 28 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 231 रन है। वैभव सूर्यवंशी 80 गेंदों पर 146 रन बनाकर खेल रहे हैं। शतक पूरा करने के बाद वैभव ने और खुलकर खेलना शुरू कर दिया है और वह लगातार गेंदबाजों पर प्रहार कर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी के जोड़ीदारी एरोन जॉर्ज भी अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारत अगर इसी रन रेट के साथ खेलता रहा तो स्कोर आसानी से 400 के पार पहुंच सकता है।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव