आमिर से मिलकर खुशी होती है, ‘लवयापा’ के लिए जुनैद को शुभकामनाएं : सुरेश रैना

मुंबई
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पूर्व बल्लेबाज सुरैश रैना ने फिल्म को लेकर अभिनेता जुनैद को शुभकामनाएं दी और कहा कि आमिर खान से मिलकर उन्हें अच्छा लगता है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और प्रशंसकों के साथ नए-नए पोस्ट के साथ संपर्क में बने रहते हैं। रैना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आमिर भाई से मिलकर हमेशा खुशी मिलती है! उनकी गर्मजोशी और विनम्रता वाकई प्रेरणादायक है।”

आमिर खान की तारीफ करने के साथ ही सुरेश रैना ने जुनैद की हालिया रिलीज ‘लवयापा’ को लेकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “ जुनैद को उनकी नई फिल्म ‘लवयापा’ के लिए ढेरों शुभकामनाएं, आप छाने वाले हैं! गॉड ब्लेस यू, आपको प्यार और सम्मान आमिर खान।”

शेयर की गई पहली तस्वीर में आमिर खान प्यार से सुरेश रैना के कंधे पर हाथ रखे और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। दूसरी तस्वीर में सुरेश और आमिर एक ग्रुप फोटो के लिए अन्य लोगों के साथ नजर आए।

जुनैद खान और खुशी कपूर फिल्म ‘लवयापा’ के प्रमोशन में जुटे हैं। रिलीज से पहले अभिनेता ने हाल ही में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की थी, जिसमें फिल्म जगत के तमाम सितारों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए थे।

शाहरुख खान भी जुनैद खान की फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख, आमिर और जुनैद के साथ पोज देते नजर आए थे। इसके अलावा, सलमान खान भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तीनों खान एक साथ नजर आए थे। आधुनिक समय की प्रेम कहानी पर बनी ‘लवयापा’ का निर्माण फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया है।

‘लवयापा’ में जुनैद खान और खुशी कपूर के साथ ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तनविका परलीकर, देवीशी मदान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, निखिल मेहता, जेसन, यूनुस खान, युक्तम खोसला और कुंज आनंद समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

     दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन